July 2021 Vrat And Festival List: जुलाई माह कैलेंडर का सातवां महीना होता है। उत्तर भारत में जुलाई में गर्मी, उमस और बरसात इन तीनों चीजों का अनुभव मिलता है। इस बार व्रत-त्योहारों के लिए जुलाई माह बेहद खास है। दअसल इस साल जुलाई महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। जुलाई की शुरूआत जहां कालाष्टमी व्रत से हो रही है तो वहीं इस माह का अंत भी कालाष्टमी व्रत से होगा। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर्व, भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, गुरु पूर्णिमा भी जुलाई माह में निकलेगी। इस महीने हिन्दू पंचांग के आषाढ़ महीने का समापन होगा तो सावन माह की शुरूआत भी होगी। देवशयनी एकादशी से चातुर्मास भी जुलाई से लग जाएंगे। इस्लाम मजहब का प्रमुख त्योहार बकरीद भी जुलाई माह में मनाई जाएगी। इसके अलावा गुरू पूर्णिमा व्रत भी जुलाई माह में पड़ रहा है। इन सबके अलावा भी जुलाई में महत्वपूर्ण व्रत त्योहार आएंगे। देखें पूरी लिस्ट यहां...
July 2021 Vrat And Festival List: जुलाई में जगन्नाथ रथ यात्रा और गुरु पूर्णिमा सहित पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाष्टमी
आषाढ़ माह का कालाष्टमी व्रत 1 जुलाई को रखा जाएगा। इस दिन भैरव बाबा के लिए कालाष्टमी व्रत रखा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को यह व्रत रखा जाता है।
योगिनी एकादशी व्रत 5 जुलाई को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
आषाढ़ महीने में कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत 7 जुलाई, बुधवार को रखा जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि 8 जुलाई को पड़ेगी। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का तो महत्व माना ही जाता है लेकिन हर माह पड़ने वाली शिवरात्रि भी बहुत महत्व रखती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।