Jyeshth Purnima 2021: ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि 24 जून गुरुवार को पड़ रही है। पूर्णिमांत के अनुसार, यह ज्येष्ठ माह का अंतिम दिन होता है। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान, व्रत एवं दान-पुण्य के काम करने की मान्यता है। माना जाता है कि इस दिन स्नान, व्रत एव दान-पुण्य के कार्य करने से जातकों को शुभ फल प्राप्त होते हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा क्रमशः मिथुन और वृश्चिक राशि में स्थित होंगे। इसके बाद आषाढ़ माह प्रारंभ हो जाता है। पूर्णिमा तिथि 24 जून 2021 तड़के 03:32 बजे से शुरू हो जाएगी और यह 25 जून 2021 को रात 12:09 बजे समाप्त होगी। पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। आप पूर्णिमा के दिन ये विशेष उपाय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा के उपाय इस प्रकार हैं..
Jyeshth Purnima 2021: ज्येष्ठ पूर्णिमा आज, ये 4 उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत, होगा आर्थिक लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 24 Jun 2021 05:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन