फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्माष्टमी 2020: अलग-अलग मनोकामनाओं के अनुसार करें कान्हा का शृंगार

Wed, 12 Aug 2020 06:58 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 12 Aug 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
janmshtmi 2020 To get lord Krishna blessings do shringaar like this
krishna janmashtami 2020 इस तरह से करें कान्हा का श्रंगार(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala

Janmashtami 2020: कृष्ण जी अपने भक्तों से बहुत स्नेह करते हैं। वे अपने भक्तों की सच्ची भावना से भी प्रसन्न हो जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से कृष्ण जी की पूजा न भी करें, तो सिर्फ आपके प्रेम भाव से ही वे आपसे प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं। जन्माष्टमी का त्योहार कान्हा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसलिए यह दिन कान्हा की पूजा के लिए बेहद खास होता है। जन्माष्टमी के दिन लोग कान्हा का विभिन्न प्रकार से साज-शृंगार करते हैं। उन्हें नए वस्त्र पहनाते हैं। आप भी जन्माष्टमी पर कान्हा का विविध तरह से शृंगार करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। 

janmshtmi 2020 To get lord Krishna blessings do shringaar like this
कृष्ण जन्माष्टमी 2020 - फोटो : Social media

जन्माष्टमी के दिन कान्हा को लाल रंग के वस्त्र पहना कर श्रंगार करना चाहिए। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होती हैं। और कृष्ण जी अपने भक्त की सारी चिंताए हर लेते हैं। माखन मिश्री का भोग भी लगाना चाहिए।

janmshtmi 2020 To get lord Krishna blessings do shringaar like this
krishna janmashtami 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर आप कोई भी कार्य करने जाते हैं, और वह कार्य बनते बनते रह जाता है, तो चांदी के वर्क से कान्हा का श्रंगार करें, और उनके माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं। कृष्ण जी को उनके प्रिय माखन का भोग लगाएं। इससे काम में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
janmshtmi 2020 To get lord Krishna blessings do shringaar like this
कृष्ण जन्माष्टमी 2020 कृष्ण जी को बांसुरी अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

निसंतान दंपतियों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सच्चे मन से कान्हा से प्रार्थना करने से वे भक्तों की झोली खुशियों से भर देते हैं। संतान प्राप्ति की इच्छा के लिए कृष्णा को श्वेत वस्त्र पहनाना चाहिए, एवं छोटी सी चांदी की बांसुरी कृष्ण जी को अर्पित करनी चाहिए।  

विज्ञापन
janmshtmi 2020 To get lord Krishna blessings do shringaar like this
krishna janmashtami 2020krishna janmashtami 2020 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

अगर कोर्ट-कचहरी से संबंधित परेशानियां चल रही हैं, तो कृष्ण जी का श्रंगार पीले और लाल रंग की चीजों से करना चाहिए, कृष्ण जी को लाल और पीले मिश्रित रंग के वस्त्र पहनाएं। लाल रंग का तिलक लगाएं। इन्हीं रंगो का के कुंडल और मुकुट भी कृष्ण जी को पहनाना चाहिए। इससे कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed