जन्माष्टमी का पर्व इस साल 30 अगस्त, सोमवार को पूरे देश में बड़े धूम-धाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के भक्त कृष्णजी की भक्ति में लीन रहते हैं। जन्माष्टमी के दिन लोग भगवान श्री कृष्ण की पूजा, व्रत आदि भी करते हैं। इसके अलावा इस दिन भक्त प्रभु की कृपा पाने के अनेकों उपाय करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण की सबसे प्रिय बांसुरी के कुछ उपाय करने से आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय
Janmashtami 2021: जन्माष्टमी पर बांसुरी से जुड़े वास्तु उपाय, जो लाएंगे आपके जीवन में खुशहाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार में लाभ के लिए
वास्तु के अनुसार माना जाता है कि जिस घर में लकड़ी की बांसुरी होती है वहां श्री कृष्ण रहते है,जिससे उनकी कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहेगी,घर में कभी भी धन एवं ऐश्वर्य की कमी नहीं होगी। बांसुरी शांति व समृद्धि का प्रतीक मानी गई है अतः घर के मुख्य द्वार पर बांस की सुन्दर सी बांसुरी लटकाना समृद्धि को आमंत्रित करेगा जिससे परिवार पर श्री कृष्ण की कृपा बनी रहेगी एवं आर्थिक तंगी दूर होने में मदद मिलेगी। अगर आपका व्यापार ठीक नहीं चल रहा हो तो अपने कार्यालय या दुकान के मुख्य द्वार के ऊपर दो बांसुरी लगाएं। जन्माष्टमी के दिन नई बांसुरी को सजाकर भगवान श्री कृष्ण के समक्ष रखकर इसकी पूजा करें,घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर
बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है इसलिए यह अति पवित्र और पूज्यनीय है। बांसुरी सम्मोहन, ख़ुशी व आकर्षण का प्रतीक मानी गई है। हर कोई इसकी मधुर धुन से आकर्षित हो जाता है। बांसुरी बजाने पर उससे उत्पन्न होने वाली ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है एवं वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,मन में आनंद की अनुभूति होती है। बांसुरी का स्वर प्रेम बरसाता है इसलिए जिस घर में यह होती है या इसके स्वर गूंजते हैं उस परिवार में परस्पर प्रेम और उल्लास सदैव बना रहता है।अगर आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है तो आप चांदी की एक बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पण करें यदि आप चांदी की बांसुरी नहीं खरीद सकते तो आप एक बांस की बांसुरी भी ले सकते हैं। श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पित करने के बाद वह बांसुरी अपने घर के ड्राईंग रूम में लगा दें।
यदि मानसिक तनाव अधिक रहता हो या पति-पत्नी के बीच अनबन रहती हो,तो जन्माष्टमी के दिन एक बांसुरी लाएं और उस बांसुरी को भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करने के बाद वह बांसुरी अपने बैडरूम में अपने बैड के पास रखें। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाएगा। यदि घर में कोई सदस्य बीमार रहता है तो उसके कमरे के दरवाज़े के ऊपर अथवा सिरहाने बांसुरी रखने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।