सावन का महीना आते ही धार्मिक वातावरण और भी भक्तिमय हो जाता है। इसी पवित्र मास में आने वाली हरियाली अमावस्या को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। यह तिथि सावन शिवरात्रि के अगले दिन पड़ती है और पितरों के तर्पण, नवग्रह शांति, दान-पुण्य तथा भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से किए गए धार्मिक कार्य जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता लाते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि हरियाली अमावस्या आखिर कब है?
Hariyali Amavasya: कब है सावन अमावस्या? दान, स्नान और पितृकर्म का है महादिन
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:14 PM IST
सार
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या इस साल 12 अगस्त 2026 को उदया तिथि के अनुसार मनाई जाएगी। इस दिन पुष्य नक्षत्र, गौरी योग और गजकेसरी योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। पवित्र नदी में स्नान, पितृ तर्पण, दान-पुण्य और भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन