Sharadiya Navratri 2025 Day 5 Maa Skandamata Puja: शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन देवी दुर्गा के पांचवें स्वरूप, मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं, इसलिए उन्हें स्कंदमाता कहा जाता है। इनका का स्वरूप अत्यंत दिव्य और अद्भुत है। वे सिंह पर विराजमान रहती हैं और उनकी चार भुजाएं हैं। उनकी ऊपरी दाहिनी भुजा में बाल स्वरूप कार्तिकेय विराजमान हैं, जबकि निचली दाहिनी भुजा में वे कमल का पुष्प रहता है। ऊपरी बाईं भुजा से वे भक्तों को वरदान देती हैं और निचली बाईं भुजा में भी कमल का फूल सुशोभित रहता है। उनके इस स्वरूप के दर्शन मात्र से ही मन को शांति और आनंद की अनुभूति होती है।
Navratri Wishes 2025: नवरात्रि के पांचवें दिन अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, करें मां स्कंदमाता की पूजा
मां स्कंदमाता की आराधना करने से संतान संबंधी कष्ट दूर होते हैं। साथ ही उनकी कृपा से ज्ञान, विवेक और बुद्धि की प्राप्ति होती है। इस पावन अवसर पर आप अपने परिवार और मित्रों को शुभकामनाएं देकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।
जय मां स्कंदमाता
शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं
या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
जय मां स्कंदमाता
शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं
जय तेरी हो स्कंदमाता
पांचवां नाम तुम्हारा आता
सारे जग की पालन हारी
जग जननी सब की महतारी
शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं
दिव्य है मां की आंखों का नूर, संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली, मां स्कंदमाता आपके घर लाएं खुशहाली।
जय मां स्कंदमाता
शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन की शुभकामनाएं