फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Ashtami 2025: महाष्टमी के दिन माता के 108 नाम जपें, मिलेगी सुख-समृद्धि

Fri, 26 Sep 2025 07:31 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 07:31 PM IST
सार

Durga Maa Ke Naam: दुर्गा अष्टमी हर महीने की शुक्ल पक्ष अष्टमी को मनाया जाता है। 30 सितंबर, मंगलवार को भक्त उपवास रखकर माता के 108 नामों का जप करेंगे, जिससे जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

विज्ञापन
Maha Durga Ashtami 2025 Chant These 108 Names of Mata Durga to Fulfill Every Desire
मां दुर्गा के 108 नाम - फोटो : Amar Ujala

108 Names of Mata Durga: दुर्गा अष्टमी हिंदू धर्म में मां जगदंबा की उपासना और भक्ति का विशेष पर्व माना जाता है। इसे हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मासिक रूप से मनाया जाता है, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक शांति और मानसिक संतुलन की प्राप्ति होती है। यह व्रत न केवल पूजा-पाठ का अवसर देता है बल्कि आस्था और मनोकामनाओं की पूर्ति का भी प्रतीक है।


Lucky Zodiac Signs: शनि पर सूर्य की दृष्टि से इन पर बरसेगा धन और मिलेगी अपार सफलता
अक्तूबर से पहले आश्विन माह में इस मासिक व्रत का दिन 30 सितंबर, मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन भक्त उपवास रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हैं और उनके 108 नामों का जप करते हैं। ऐसा करने से माना जाता है कि सभी बाधाएँ दूर होती हैं और जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।
Grah Gochar October 2025: अक्तूबर में ग्रहों का बड़ा परिवर्तन, मिथुन समेत इन राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Maha Durga Ashtami 2025 Chant These 108 Names of Mata Durga to Fulfill Every Desire
दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के 108 नामों का जप करना चाहिए। - फोटो : Adobe Stock

पूजा करने का विशेष लाभ
मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा की पूरे मन से पूजा करने का विशेष लाभ मिलता है। अगर आप देवी की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन मां दुर्गा के 108 नामों का जप करना चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि सच्चे मन से मंत्रों का जप करने से माता रानी अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करती हैं और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाती हैं।

Maha Durga Ashtami 2025 Chant These 108 Names of Mata Durga to Fulfill Every Desire
दुर्गाष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : Adobe Stock

महा दुर्गाष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, आश्विन माह में शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि की शुरुआत 29 सितंबर 2025, सोमवार शाम 4:34 बजे से होगी और इसका समापन 30 सितंबर, मंगलवार शाम 6:08 बजे पर होगा। इस अवधि के अनुसार महाअष्टमी 30 सितंबर को मनाई जाएगी, जो पूजा और व्रत के लिए सबसे शुभ समय है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Durga Ashtami 2025 Chant These 108 Names of Mata Durga to Fulfill Every Desire
मां दुर्गा के 108 नाम मंत्र - फोटो : Adobe Stock

मां दुर्गा के 108 नाम मंत्र

  1. ॐ श्रियै नमः.
  2. ॐ उमायै नमः.
  3. ॐ भारत्यै नमः.
  4. ॐ भद्रायै नमः.
  5. ॐ शर्वाण्यै नमः.
  6. ॐ विजयायै नमः.
  7. ॐ जयायै नमः.
  8. ॐ वाण्यै नमः.
  9. ॐ सर्वगतायै नमः.
  10. ॐ गौर्यै नमः.
  11. ॐ वाराह्यै नमः.
  12. ॐ कमलप्रियायै नमः.
  13. ॐ सरस्वत्यै नमः.
  14. ॐ कमलायै नमः.
  15. ॐ मायायै नमः.
  16. ॐ मातंग्यै नमः.
  17. ॐ अपरायै नमः.
  18. ॐ अजायै नमः.
  19. ॐ शांकभर्यै नमः.
  20. ॐ शिवायै नमः.
  21. ॐ चण्डयै नमः.
  22. ॐ कुण्डल्यै नमः.
  23. ॐ वैष्णव्यै नमः.
  24. ॐ क्रियायै नमः.
  25. ॐ श्रियै नमः.
  26. ॐ ऐन्द्रयै नमः.
  27. ॐ मधुमत्यै नमः.
  28. ॐ गिरिजायै नमः.
  29. ॐ सुभगायै नमः.
  30. ॐ अंबिकायै नमः.
  31. ॐ तारायै नमः.
  32. ॐ पद्मावत्यै नमः.
  33. ॐ हंसायै नमः.
  34. ॐ पद्मनाभसहोदर्यै नमः.
  35. ॐ अपर्णायै नमः.
  36. ॐ ललितायै नमः.
  37. ॐ धात्र्यै नमः.
  38. ॐ कुमार्यै नमः.
  39. ॐ शिखवाहिन्यै नमः.
  40. ॐ शांभव्यै नमः.
  41. ॐ सुमुख्यै नमः.
  42. ॐ मैत्र्यै नमः.
  43. ॐ त्रिनेत्रायै नमः.
  44. ॐ विश्वरूपिण्यै नमः.
  45. ॐ आर्यायै नमः.
  46. ॐ मृडान्यै नमः.
  47. ॐ हींकार्यै नमः.
  48. ॐ क्रोधिन्यै नमः.
  49. ॐ सुदिनायै नमः.
  50. ॐ अचलायै नमः.
  51. ॐ सूक्ष्मायै नमः.
  52. ॐ परात्परायै नमः.
  53. ॐ शोभायै नमः.
  54. ॐ सर्ववर्णायै नमः.
  55. ॐ हरप्रियायै नमः.
  56. ॐ महालक्ष्म्यै नमः.
  57. ॐ महासिद्धयै नमः.
  58. ॐ स्वधायै नमः.
  59. ॐ स्वाहायै नमः.
  60. ॐ मनोन्मन्यै नमः.
  61. ॐ त्रिलोकपालिन्यै नमः.
  62. ॐ उद्भूतायै नमः.
  63. ॐ त्रिसन्ध्यायै नमः.
  64. ॐ त्रिपुरान्तक्यै नमः.
  65. ॐ त्रिशक्त्यै नमः.
  66. ॐ त्रिपदायै नमः.
  67. ॐ दुर्गायै नमः.
  68. ॐ ब्राह्मयै नमः.
  69. ॐ त्रैलोक्यवासिन्यै नमः.
  70. ॐ पुष्करायै नमः.
  71. ॐ अत्रिसुतायै नमः.
  72. ॐ गूढ़ायै नमः.
  73. ॐ त्रिवर्णायै नमः.
  74. ॐ त्रिस्वरायै नमः.
  75. ॐ त्रिगुणायै नमः.
  76. ॐ निर्गुणायै नमः.
  77. ॐ सत्यायै नमः.
  78. ॐ निर्विकल्पायै नमः.
  79. ॐ निरंजिन्यै नमः.
  80. ॐ ज्वालिन्यै नमः.
  81. ॐ मालिन्यै नमः.
  82. ॐ चर्चायै नमः.
  83. ॐ क्रव्यादोप निबर्हिण्यै नमः.
  84. ॐ कामाक्ष्यै नमः.
  85. ॐ कामिन्यै नमः.
  86. ॐ कान्तायै नमः.
  87. ॐ कामदायै नमः.
  88. ॐ कलहंसिन्यै नमः.
  89. ॐ सलज्जायै नमः.
  90. ॐ कुलजायै नमः.
  91. ॐ प्राज्ञ्यै नमः.
  92. ॐ प्रभायै नमः.
  93. ॐ मदनसुन्दर्यै नमः.
  94. ॐ वागीश्वर्यै नमः.
  95. ॐ विशालाक्ष्यै नमः.
  96. ॐ सुमंगल्यै नमः.
  97. ॐ काल्यै नमः.
  98. ॐ महेश्वर्यै नमः.
  99. ॐ चण्ड्यै नमः.
  100. ॐ भैरव्यै नमः.
  101. ॐ भुवनेश्वर्यै नमः.
  102. ॐ नित्यायै नमः.
  103. ॐ सानन्दविभवायै नमः.
  104. ॐ सत्यज्ञानायै नमः.
  105. ॐ तमोपहायै नमः.
  106. ॐ महेश्वरप्रियंकर्यै नमः.
  107. ॐ महात्रिपुरसुन्दर्यै नमः.
  108. ॐ दुर्गापरमेश्वर्यै नमः.


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed