Happy Shardiya Navratri Wishes, Quotes In Hindi: इस साल 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक पूरे भारतवर्ष में नवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। पूरे देश में मां दुर्गा की पूजा होती है जिन्हें शक्ति का स्वरूप माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के सभी माह में शारदीय नवरात्रि को पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि का शुभारंभ होता है। नवरात्रि में 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना, और उपासना की जाती है। नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि के दिन घर-घर देवी दुर्गा विराजती हैं और पहले दिन कलश स्थापना और मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करती हैं। आप भी मन से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें और अपने जीवन से कष्ट को हटाएं। इसके साथ ही इन शुभकामना संदेशों के जरिए अपने परिजनों, दोस्तों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं भेजें। प्रस्तुत हैं नवरात्रि के शुभकामना संदेश जो आप अपने दोस्तों और परिजनों को भेज सकते हैं।
Happy Navratri 2022 Wishes: मां दुर्गा के इन शुभकामना संदेशों को भेजकर करें नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत
या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आप सभी को नवरात्रि की शुभकमानाएं!
नव कल्पना,नव ज्योत्सना
नव शक्ति,नव आराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
Shardiya Navratri 2022: जानिए नवरात्रि के पहले दिन क्यों करते हैं कलश स्थापना
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार,
सुख संपत्ति के साथ मिले आपको खुशियां अपार,
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं !
शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां,
हम सबकी जगदंबे मां।।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
Navratri Navgrah Puja: नवरात्रि में ऐसे करें नवग्रह शांति पूजा, जानें किस दिन करें किस ग्रह की पूजा