फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इन खूबसूरत संदेशों से दें अपने भाई को शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम

Sat, 09 Aug 2025 05:37 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 09 Aug 2025 05:37 AM IST
सार

Raksha Bandhan Ki Shubhkamnaye: रक्षाबंधन पर जहां बहनें प्रेम-स्नेह से भाई को राखी बांधती हैं, वहीं प्यार भरे संदेशों से उन्हें शुभकामनाएं भी देती हैं। ऐसे में आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने भाई को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे सकती हैं...

विज्ञापन
Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes Images Quotes Whatsapp Facebook Status to Share Brother and Sister in Hindi
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : अमर उजाला

Happy Raksha Bandhan 2025: हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस बार 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन है। इस दिन सभी बहनें भाई की तरक्की, लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती हैं। बहन के प्रेम और सम्मान को स्वीकार करते हुए भाई उसे बदले में जीवन भर सुरक्षा का वचन देता है।



हिंदू धर्म में राखी के इस पर्व को भाई-बहनों के अटूट विश्वास, शक्ति और एकता को समर्पित माना गया है। इसके अलावा धार्मिक ग्रंथों में भी भाई-बहनों के इस प्यार भरे रिश्तों का उल्लेख है। यह साथ इंसान को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है।

वहीं भारत सहित अन्य देशों में भी रक्षाबंधन की झलक देखने को मिलती हैं। यह दिन सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व को भी बढ़ाता है। इस दौरान जहां बहनें प्रेम-स्नेह से भाई को राखी बांधती हैं, वहीं प्यार भरे संदेशों से उन्हें शुभकामनाएं भी देती हैं। ऐसे में आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने भाई को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दे सकती हैं।

Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes Images Quotes Whatsapp Facebook Status to Share Brother and Sister in Hindi
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes Images Quotes Whatsapp Facebook Status to Share Brother and Sister in Hindi
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : अमर उजाला

माना तुमसे लड़ती हूं, झगड़ती हूं मैं
पर हक से तुमसे सब कह सकती हूं मैं
भाई का प्यार दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता है
तुम्हारे होने से दुनिया की सबसे लकी बहन हूं मैं।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes Images Quotes Whatsapp Facebook Status to Share Brother and Sister in Hindi
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : अमर उजाला

राखी का त्योहार है खुशियों की बौछार,
बहन का प्यार और भाई का उपहार।
रिश्तों में मिठास घोलता ये त्योहार,
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Happy Raksha Bandhan 2025 Wishes Images Quotes Whatsapp Facebook Status to Share Brother and Sister in Hindi
Raksha Bandhan 2025 - फोटो : अमर उजाला

नन्हे-नन्हे धागों में प्यार छुपा होता है,
हर बहन को भाई पर गर्व होता है।
राखी का दिन है रिश्तों का त्योहार,
खुश रहो भाई तुम बारंबार।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed