Happy Raksha Bandhan 2023 Wishes, Rakhi Wallpapers, Images Quotes Messages Status Sms: रक्षाबंधन का पर्व हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में रक्षासूत्र बांधती हैं और आरती उतारती हैं। भद्रा के कारण इस बार राखी का यह पर्व 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जा रहा है। राखी का त्योहार हर भाई-बहन के लिए बहुत खास होता है। इस पर्व का इंतजार हर बहन को बहुत बेसब्री से रहता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई राखी बंधवाकर हर संकट से बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लोग खुबसूरत संदेश देकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आप भी रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को रक्षाबंधन की शुभकामना संदेश भेजें-
Raksha Bandhan 2023 Photos: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने भाई-बहनों को भेजें ये प्यार भरे संदेश
राखी का त्योहार है
हर तरफ खुशियों की बौछार है,
बंधा एक धागे में
भाई बहन का अटूट प्यार है।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं
भाई बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान,
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान।
हैप्पी रक्षाबंधन!
बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता
वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता,
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं
पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता।
रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई!
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भाई से पहले इन 5 देवताओं को बांधें राखी, खुशहाल होगा जीवन
चन्दन की डोरी फूलों का हार
सावन का महीना और राखी का त्योहार,
जिसमें झलकता है भाई-बहन का प्यार।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं