जिस तरह से सूर्य के उत्तरायण होने पर उत्तर भारत में मकर संक्रांति या खिचड़ी मनाई जाती है, ठीक उसी प्रकार दक्षिण भारत में पोंगल का पर्व मनाया जाता है। इस साल पोंगल की शुरुआत आज यानी 15 जनवरी से हो रही है, जिसका समापन 18 जनवरी को होगा। पोंगल चार दिन तक चलता है। इस पर्व में इंद्र, सूर्य, नंदी और कन्याओं की पूजा होती है। पोंगल का पर्व फसल की अच्छी उपज होने की खुशी में मनाया जाता है। यह दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व है। इस मौके पर लोग सूर्य देव की उपासना करते हैं। पोंगल पर नए कपड़े पहनकर लोग एक दूसरे के साथ त्योहार मनाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। यहां पोंगल के पर्व के खास शुभकामना संदेश और आकर्षक वॉलपेपर दिए जा रहे हैं, जो आप व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।
Happy Pongal 2024 Wishes: पोंगल के खास अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश
पोंगल का पावन त्योहार
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार।
मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार।
पोंगल के पर्व पर आओ प्रकृति से मिलें।
मीठे और स्वादिष्ट चावलों के साथ हर दिल खिलें।
मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार।
आ गया साल का पहला त्योहार
खुशी से गाओ लोकगीत और बनाओ पकवान।
मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार।
गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है
सितारों ने गगन से सलाम भेजा है
मुबारक हो आपको ये पोंगल
हमने तहे दिल से यह पैगाम भेजा है।
पोंगल की शुभकामनाएं।