फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami 2023 Wishes: नाग पंचमी के पावन पर्व पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Mon, 21 Aug 2023 08:53 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 08:53 AM IST
विज्ञापन
Happy Nag Panchami 2023 Wishes Messages What's App Status Images Quotes And Shayari in Hindi
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

Happy Nag Panchami Wishes: आज यानी  21 अगस्त सोमवार को नाग पंचमी का त्योहार है। इस त्योहार को लेकर मान्यता यह है कि नाग देवता को प्रसन्न करने से भगवान शिव भी आप पर प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है।  पंचमी के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व स्नान कर व्रत और पूजा का संकल्प लें। पूजा स्थल पर नागदेवता का चित्र लगाएं या मिट्टी के सर्प देवता बना कर उनको लाल कपड़ा बिछाकर चौकी पर स्थापित कर दें। हल्दी, रोली, चावल,कच्चा दूध और फूल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा करें। तत्पश्चात कच्चा दूध, घी, चीनी मिलाकर नाग देवता को अर्पित करें। नाग पंचमी के पावन अवसर आप अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को शानदार मैसेज, कोट्स और स्टेटस से शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Happy Nag Panchami 2023 Wishes Messages What's App Status Images Quotes And Shayari in Hindi
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

सावन का महीना आया है
हो रही खुशियों की बौछार
आपके लिए शुभ हो
नाग पंचमी का त्योहार।

Happy Nag Panchami 2023 Wishes Messages What's App Status Images Quotes And Shayari in Hindi
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

भोले नाथ के प्यारे हैं नाग देवता,
करते हैं सभी पूरी मनोकामना,
होंगे सब काम पूरे आप सबके,
अगर रहे आपकी शुद्ध भावना।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Nag Panchami 2023 Wishes Messages What's App Status Images Quotes And Shayari in Hindi
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

शिव शंकर के गले में विराजे
ऐसी है नाग देवता की माया
खुशियों से भर जाता जीवन उनका
जिसने नाग देवता का मन से चाहा
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।

विज्ञापन
Happy Nag Panchami 2023 Wishes Messages What's App Status Images Quotes And Shayari in Hindi
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला

 नाग महादेव का है आभूषण
श्री विष्णु भगवान का है शेष नाग सिंहासन
अपने फन पर जिसने पृथ्वी उठाई
उन नाग देवता को है मेरा वंदन
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed