फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Krishna Janmashtami 2025 : नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं

Sat, 16 Aug 2025 10:31 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 16 Aug 2025 10:31 AM IST
सार

Happy Janmashtami 2025 Wishes: इस वर्ष 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। यह भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में जानी जाती है। इस उपलक्ष्य में देशभर के मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर लड्डू गोपाल की भव्य पूजा की जाती है।

विज्ञापन
Happy Krishna Janmashtami 2025 Wishes Quotes Images To Share on WhatsApp and Facebook
Happy Janmashtami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

Krishna Janmashtami Wishes in Hindi: जन्माष्टमी कर्म-कर्तव्य, भक्ति-प्रेम और धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा करना अत्यंत ही शुभ होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति के दुखों का अंत और जीवन को नई दिशा प्राप्त होती हैं। शास्त्रों में जन्माष्टमी के पर्व की महत्ता और उससे मिलने वाले लाभ का उल्लेख है। कहते हैं कि इस दिन सच्चे भाव से निर्जला व्रत रखने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।

इस वर्ष 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। यह भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में जानी जाती है। इस उपलक्ष्य में देशभर के मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर लड्डू गोपाल की भव्य पूजा की जाती है। साथ ही प्रभु को प्रसन्न करने के लिए जगह-जगह भजन-कीर्तन, यात्राएं और झांकियां निकाली जाती है। परंतु पर्व की खास रौनक मथुरा-वृंदावन में देखने को मिलती है। यहां मध्यरात्रि कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नंदलाला का महाभिषेक किया जाता है। इस दौरान सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Janmashtami 2025 Live: आज कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा के लिए रहेगा मात्र 44 मिनट का मुहूर्त, जानें शुभ योग

Happy Krishna Janmashtami 2025 Wishes Quotes Images To Share on WhatsApp and Facebook
Happy Janmashtami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

गोविंद जय जय, गोपाल जय जय
राधा रमण हरी, गोविंद जय जय।
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Krishna Janmashtami 2025 Wishes Quotes Images To Share on WhatsApp and Facebook
Happy Janmashtami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

माखन चोर नन्द किशोर
बांधी जिसने प्रीत की डोर
हरे कृष्ण हरे मुरारी
पूजती जिन्हे दुनिया सारी।
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Krishna Janmashtami 2025 Wishes Quotes Images To Share on WhatsApp and Facebook
Happy Janmashtami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

कृष्ण के कदम आपके घर आएं
आप खुशियों के दीप जलाएं
परेशानी आपसे आंखे चुराए

विज्ञापन
Happy Krishna Janmashtami 2025 Wishes Quotes Images To Share on WhatsApp and Facebook
Happy Janmashtami 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला

माखन का कटोरा, मिश्री का थाल, मिट्टी की खुशबू,
बारिश की फुहार, राधा की उम्मीदें, कृष्ण का प्यार,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed