Happy Krishna Janmashtami 2021 Wishes, Images, Quotes, Messages in Hindi: आज पूरे देश में जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्माष्टमी के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप बालगोपाल की विशेष पूजा आराधना करने का महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष यानी 30 अगस्त, सोमवार के दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षण योग में है। इस योग को बेहद ही शुभ योग माना गया है। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र भी रहेगा जिस कारण से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है। जन्माष्टमी की तैयारी बहुत दिन पहले से ही होने लगती है और जन्माष्टमी के दिन पर लोग एक दूसरों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भेजते हैं। ऐसे में आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को कुछ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई संदेश भेज सकते हैं।
Happy Krishna Janmashtami 2021: "नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी" जन्माष्टमी के अवसर पर भेजें ऐसे ही कई शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी,
हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की
हाथी घोड़ा पालकी, जैय कन्हैय लाल की।
राधा की चाहत है कृष्णा, उसके दिल की विरासत है कृष्णा,
चाहें कितना भी रास रचा ले कृष्णा, दुनिया तो फिर भी कहती है,
राधे-कृष्णा, राधे-कृष्णा।
माखन का कटोरा, मिश्री का थाल, मिट्टी की खुशबू,
बारिश की फुहार, राधा की उम्मीदे, कृष्ण का प्यार,
मुबारक हों आपको, जन्माष्टमी का त्यौहार।
राधा की चाहत है कृष्णा, उनके दिल की विरासत है कृष्णा,
चाहे कितना भी रास रच ले कृष्णा, दुनिया तो फिर भी यही कहती है राधे - कृष्णा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
मारे दुलारे वही सबसे प्यारे,
माखन के लिए झगड़ जाए,
गोपियां देखकर आकर्षित हो जाए लेकिन सबके रखवाले,
तभी तो सब के दुलारे
हैप्पी जन्माष्टमी कन्हैया
हाथी घोड़ा पालकी
जय कन्हैया लाल की
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
हे कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी
हे नाथ नारायण वासुदेवाय
एक मात्र स्वामी तुम सखा हमारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा
शुभ और मंगलमय जन्माष्टमी