Ganga Dussehra 2025 Wishes: आज यानी 5 जून 2025 को गंगा दशहरा का पर्व पूरे भारत में मनाया जा रहा है। यह ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। मान्यता है कि इस दिन देवी गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इसे गंगा अवतरण दिवस भी कहते हैं। इस दिन गंगा नदी में स्नान और पूजा-पाठ से जुड़े कार्य करने पर व्यक्ति को रोगों और संकटों से मुक्ति मिलती हैं। इसके अलावा साधक के 10 तरह के पाप भी नष्ट होते हैं, जिनमें कठोर वाणी, दूसरे के धन को लेने का विचार, दूसरों का बुरा, निषिद्ध हिंसा, परस्त्री गमन, बिना दी हुई वस्तु को लेना, व्यर्थ की बातों में दुराग्रह, चुगली, झूठ बोलना, दूसरों का अहित करना शामिल है।
Ganga Dussehra 2025 Wishes: शुभ योग में गंगा दशहरा आज, अपनों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 05 Jun 2025 05:59 AM IST
सार
Ganga Dussehra Wishes in Hindi: 5 जून 2025 को गंगा दशहरा का पर्व पूरे भारत में मनाया जा रहा है। यह ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। मान्यता है कि इस दिन देवी गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इसे गंगा अवतरण दिवस भी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन