Happy Diwali 2023 Wishes Quotes Images Whatsapp Status Facebook Messages and Sms in Hindi: कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस बार दिवाली 12 नवंबर को मनाई जा रही है। दीपावली के पावन अवसर पर लोग मां लक्ष्मी का पूजन करके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। दिवाली खुशियों उमंग और उल्लास का त्योहार है। दिवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। दिवाली का सामाजिक और धार्मिक दृष्टि से बहुत अधिक महत्व होता है। दिवाली के पावन पर्व की देश में पांच दिनों तक धूम रहती है। दिवाली के महापर्व की शुभकामनाएं देने के लिए अपनों को शुभकामना संदेश भी दिए जाते हैं। इस दिवाली आप अपनों को इन लेटेस्ट वॉलेपर और व्हॉट्सएप मैसेज के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Diwali 2023: अपने करीबियों और प्रियजन को भेजें ये शुभकामना संदेश और दिवाली को बनाइए खास
जगमग-जगमग आई दिवाली
खुशियां ढेरों लाई दिवाली
घर आंगन में खुशियां महके
प्यार, स्नेह की रंगोली छाई
दीप पर्व की हार्दिक बधाई और मंगलकामना
इस दीप पर्व आपका जीवन मंगलमय हो
आपकी सारी इच्छाएं पूरी हों, तन निरोगी और रहे प्रफुल्लित
दीपावली की आपके और आपके परिवार को बधाई और शुभकामनाएं
दीपों का त्योहार है आया,
दीप पर्व का फैला उजियारा
जगमग-जगमग दीप चमकते,
देखो जग हुआ रौशन सारा
दीप पर्व की मंगलकामना और बधाई
इस दीपावली आपके जीवन में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सुख-शांति और समृद्धि लाएं
जीवन दीप सार रौनक हो, प्यार, स्नेह और आंनद का उजियारा फैले
आपको और आपके प्रिजयन को दीपावली की ढेरों मंगलकामना और बधाई