हर साल लोग कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। दिवाली का त्योहार आज पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी का पूजन करके जीवन में सुख-समृद्धि आने की कामना करते हैं। लोग बहुत पहले से ही दिवाली की तैयारियां शुरू कर देते हैं और घरों को दीयो लाइटों से रोशन कर दिया जाता है। हर तरफ दिवाली की धूम और जगमग करती लाइटे दिखाई देती हैं। दिवाली खुशियों उमंग और उल्लास का त्योहार है। लोग एक दूसरे को मिठाईयां और उपहार देकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। आजकर सोशल मीडिया का जमाना है इसलिए जो लोग दूर हैं वे व्हाट्सेप और फेसबुक आदि के जरिए शुभकामना संदेश भेजकर दिवाली की बधाईयां देते हैं। हम भी आपके लिए कुछ ऐसे शुभकाना संदेश लाएं हैं जिन्हें भेजकर आप अपने प्रियजनों की दिवाली को और भी खास बना सकते हैं।
Happy Diwali 2021: इन शुभकामना संदेशों को भेजकर अपने प्रियजनों की दिवाली को बनाइए और भी खास
दिवाली का त्योहार लाए खुशियों की सौगात,
मां लक्ष्मी करें आपके जीवन में सदा सुख-समृद्धि की बरसात।
शुभ दीपवाली!!
गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
यही कामना है हमारी, इस दिवाली
पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!!
रंगोली से सजा है आपका घर आंगन,
दिवाली के त्योहार सा जगमगाए आपका सारा जीवन।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
खुशियों की बौछार हो आपके संसार में,
लक्ष्मी जी की कृपा रहे आपके घर द्वार में।
शुभ दीपावली!