फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: आज है दिवाली, इन स्थानों पर अगर नहीं रखे दीपक, तो रूठकर चली जाएंगी लक्ष्मी

Thu, 04 Nov 2021 06:38 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 06:38 AM IST
विज्ञापन
Diwali 2021 diwali upay deepawali par diye on the occasion of diwali must put deepak on these places to get wealth and prosperity
दिवाली पर इन स्थानों पर रखें दिये,लक्ष्मी होंगी प्रसन्न - फोटो : istock

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली के त्योहार के पीछे बहुत सी किवदंतियां हैं । ऐसी मान्यता है की रावण का वध करने और 14 साल के वनवास के बाद भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे। उन्हीं के लौटने की खुशी में आयोध्या वासियों ने खुशियां मनाई थीं और पूरी अयोध्या में दिए जलाये थे। इस तरह से कह सकते हैं दीपवाली खुशियां मनाने या खुशयां जताने का त्योहार है। आज 4 नवंबर 2021, मंगलवार को दीपावली मनाई जा रही है। क्या आप जानते हैं की दिवाली पर भी दिए जलाने के नियम होते हैं। यदि आपने नियमों को ध्यान में रखकर दिए नहीं जलाए तो लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं। तो चलिए हम आपको दीपक जलाने के नियम बताते हैं। साथ ही लक्ष्मीपूजन के बाद दिवाली पर दिए जलाकर कहां रखने है यह भी बताते हैं-

Diwali 2021 diwali upay deepawali par diye on the occasion of diwali must put deepak on these places to get wealth and prosperity
puja ghar

दिवाली खासतौर पर रौशनी का त्यौहार है। इस दिन चारों ओर जलते दिए दिल में उमंग पैदा कर देते हैं। दिवाली पर घर-घर में दीयों की जगमगाहट दिखाई देती है। आइए जानते हैं दिवाली पर दिए कहां और कैसे जलाएं-

मंदिर में जलाएं दीपक 

दिवाली के पावन अवसर पर सबसे पहले घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए। लक्ष्मी पूजन करते समय उनके समक्ष अखंड दीपक जरूर लगाना चाहिए। ध्यान रखें यह दीपक पूरी रात जलता है और इसे बुझना नहीं चाहिए। 

Diwali 2021 diwali upay deepawali par diye on the occasion of diwali must put deepak on these places to get wealth and prosperity
diwali

पितरों को समर्पित करें एक दिया 

दिवाली के दिन अपने पितरों को भी दीप दान करना चाहिए। अगर संभव हो तो अपने कुलदेवता या कुलदेवी के स्थान पर दीपक अवश्य जलाकर रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2021 diwali upay deepawali par diye on the occasion of diwali must put deepak on these places to get wealth and prosperity
diwali 2018 - फोटो : Instagram

मुख्य द्वार पर दीपक जलाना जरूरी 

दिवाली के दिन पूजा करने के बाद सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ दिए लगाने चाहिए। माता लक्ष्मी आपकी धन की कामना पूरी करें इसलिए आपको घर के बाहर यानि की मुख्य द्वार पर रोशनी जरूर करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Diwali 2021 diwali upay deepawali par diye on the occasion of diwali must put deepak on these places to get wealth and prosperity
diwali 2018

नल के समीप रखें दीपक 

जहां आप पीने का पानी रखते हैं उस स्थान पर दिवाली के दिन एक दिया जरूर रखें। घर में नल के पास दिया रखना शुभ होता है। ऐसा करने से आपके घर में अन्न के भंडार बने रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed