Happy Chaitra Navratri 2023 Wishes, Images, Wallpapers, WhatsApp Status, SMS, Messages in Hindi: चैत्र नवरात्रि 9 दिनों तक चलने वाला हिन्दूओं का पावन त्योहार है। मां दुर्गा की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि का आरंभ 22 मार्च से होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से माता के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना और कलश स्थापना के साथ आरंभ होगी। नवरात्रि में देवी के नौ दिव्य रूपों की पूजा की जाएगी। इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिनों का होगा। चैत्र नवरात्रि का पर्व 30 मार्च को समाप्त हो जाएगा नवरात्रि का पर्व आरंभ होने पर लोग अपने परिचितों और रिश्तेदारों को नवरात्रि की शुभकामना संदेश देते हैं। ऐसे आप भी संदेशों का माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का नवरात्रि के बधाई संदेश भेज सकते हैं।
Chaitra Navratri 2023 Wishes: चैत्र नवरात्रि पर दें अपने प्रियजन और दोस्तों को ये शुभकामना संदेश
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं !
ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते...
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं !
या देवी सर्वभूतेषु..शक्तिरूपेण संस्थिता:
नमस्तस्यै.. नमस्तस्यै.. नमस्तस्यै नमो नम:
चैत्र नवरात्रिकी हार्दिक शुभकामनाएं।
मां दुर्गा के 9 अवतार आपको 9 गुणों - शक्ति, खुशी, मानवता, शांति, ज्ञान, भक्ति, नाम, प्रसिद्धि और स्वास्थ्य के साथ आशीर्वाद दें।
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।