फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर इन संदेशों के जरिए अपने परिजन को दें शुभकामनाएं

Sat, 22 Apr 2023 06:37 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 06:37 AM IST
विज्ञापन
Happy Akshaya Tritiya 2023 Wishes Images Quotes wallpapers Facebook Whatsapp Status in Hindi
Happy Akshaya Tritiya 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला

Happy Akshaya Tritiya 2023 Wishes: आज, शनिवार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया तिथि एक अबूझ व स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है। पंचांग गणना के अनुसार चार अबूझ व स्वयंसिद्ध मुहूर्त होते हैं-चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, अक्षय तृतीया, दशहरा और दीवाली। इन तिथियों पर किया गया कोई भी कार्य चिर स्थाई एवं शुभ माना जाता है। अक्षय का अर्थ है जिसका क्षय न हो। अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए अक्षय तृतीया तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया एक ऐसी सर्वसिद्धि देने वाली तिथि मानी जाती है जिसमें किसी भी मुहूर्त को दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस तिथि को अबूझ मुहूर्तों में शामिल किया जाता है। अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे शुभ दिन होता है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अपने रिश्तेदारों, परिचितों और दोस्तों को भेजें अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं।  

Happy Akshaya Tritiya 2023 Wishes Images Quotes wallpapers Facebook Whatsapp Status in Hindi
Happy Akshaya Tritiya 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला

इस अक्षय तृतीया भगवान की कृपा आप पर बनी रहे,
आपको जीवन में सारी खुशियां मिलें,
आपके जीवन में कभी कोई दुख न आए,
अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Happy Akshaya Tritiya 2023 Wishes Images Quotes wallpapers Facebook Whatsapp Status in Hindi
Happy Akshaya Tritiya 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला

दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
ऐसा हो आपका अक्षय तृतीया का त्यौहार।  
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Akshaya Tritiya 2023 Wishes Images Quotes wallpapers Facebook Whatsapp Status in Hindi
Happy Akshaya Tritiya 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला

सोने का रथ, चांदी की पालकी
बैठकर जिसमें लक्ष्मी मां है आई
देने आपके परिवार को खुशियां और अक्षय तृतीया की बधाई
अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं।

विज्ञापन
Happy Akshaya Tritiya 2023 Wishes Images Quotes wallpapers Facebook Whatsapp Status in Hindi
Happy Akshaya Tritiya 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला

आपके घर में धन की बरसात हो,
लक्ष्मी का वास हो,
संकटों का नाश हो,
शांति का वास हो,
अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed