फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav 2022: हनुमान जी की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, मिलता है अशुभ फल

Sat, 16 Apr 2022 06:29 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 06:29 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2022 Lord Hanuman Worship Do Not Worship During To These situations
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को प्रत्येक वर्ष राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। - फोटो : iStock

Hanuman Jayanti 2022: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को प्रत्येक वर्ष राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। संकटमोचन हनुमान जी के भक्तों में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिलता है और देशभर में इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्री विष्णु को राम अवतार के वक्त सहयोग करने के लिए रुद्रावतार हनुमान जी का जन्म हुआ था। पवनपुत्र हनुमानजी ने रावण का वध, सीता की खोज और लंका पर विजय पाने में श्रीराम की पूरी सहायता की थी। हनुमान जी की पूजा करने से दुखों का नाश हो जाता है और हनुमान जी अपने भक्तों की रक्षा हर समय करते हैं। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। संकटमोचन हनुमान जी की पूजा कभी भी की जाए लेकिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।  यदि आपने पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो यह पूजा सफल नहीं होगी। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी बातें हैं जिसे बजरंगबली की पूजा के दौरान ध्यान रखना चाहिए। 

Hanuman Janmotsav 2022 Lord Hanuman Worship Do Not Worship During To These situations
सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा बिल्कुल पवित्र और स्वच्छ होकर करने का विधान है। - फोटो : iStock

बिना स्नान के न करें पूजा 
सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा बिल्कुल पवित्र और स्वच्छ होकर करने का विधान है। इसलिए शास्त्रों के अनुसार जब भी हनुमान जी की आराधना करें तो स्नान आदि से निवृत्त होकर करें। अन्यथा हनुमान जी की पूजा का शुभ फल प्राप्त नहीं होगा। 

Hanuman Janmotsav 2022 Lord Hanuman Worship Do Not Worship During To These situations
किसी भी पूजा से पहले हाथ पैर मुंह साफ करना चाहिए और कुछ भी खाना नहीं चाहिए। - फोटो : iStock

जूठे मुंह न करें पूजा 
किसी भी पूजा से पहले हाथ पैर मुंह साफ करना चाहिए और कुछ भी खाना नहीं चाहिए। हनुमान जी की पूजा के समय अपने मुंह को साफ करके और कुल्ला करके ही पूजा आरंभ करें। जूठे मुंह की गई पूजा से अशुभ फल प्राप्त होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2022 Lord Hanuman Worship Do Not Worship During To These situations
हनुमान जी की पूजा करते समय सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। - फोटो : डेमो

पूजा के दौरान गंदे वस्त्र न पहनें 
हनुमान जी की पूजा करते समय सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार गंदे वस्त्र पहनकर हनुमान जी की पूजा से अशुभ फल प्राप्त होता है। इसलिए जब भी हनुमान जी की पूजा करें साफ वस्त्र ही धारण करें। 

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2022 Lord Hanuman Worship Do Not Worship During To These situations
शास्त्रों के अनुसार शाम के 7 बजे का समय हनुमान पूजन के लिए सबसे शुभ होता है। - फोटो : istock

दोपहर के समय पूजा न करें 
हनुमान जी की पूजा करने के लिए सुबह और शाम का समय उत्तम होता है। शास्त्रों के अनुसार शाम के 7 बजे का समय हनुमान पूजन के लिए सबसे शुभ होता है। इसलिए कभी भी गलती से हनुमान जी की पूजा दोपहर के समय ना करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed