फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जन्मोत्सव के दिन घर ले आएं ये चीजें, वीर बजरंगी होंगे खुश

Wed, 17 Apr 2024 03:06 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 17 Apr 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2024 date know favourite thing of hanuman ji
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock

Hanuman Janmotsav 2024: हनुमान जयंती को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि बजरंगबली आज भी पृथ्वी पर सशरीर मौजूद हैं और हमारी रक्षा करते हैं। बजरंगबली के सामने कोई भी शक्ति टिक नहीं पाती। उनकी कृपा पाने के लिए हनुमान जन्मोत्सव शुभ दिन है। इसलिए उनके भक्त इस दौरान पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। साथ ही मंदिरों में कई शुभ मांगलिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इस साल हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 23 अप्रैल को मनाया जाएगा।



इस दिन पूजा अर्चना करने से सभी विघ्न बाधाओं का अंत होता है। साथ ही मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है। इस दौरान कुछ चीजों की खरीदारी करना आपके लिए शुभ हो सकता है। दरअसल, हनुमान जन्मोत्सव के शुभ दिन पर बजरंगबली से जुड़ी कुछ चीजों को घर लाने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Hanuman Janmotsav 2024 date know favourite thing of hanuman ji
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock

हनुमान जी का प्रिय अस्त्र गदा
हनुमान जन्मोत्सव के शुभ दिन पर आप गदा खरीद सकते हैं। सभी जानते हैं कि, हनुमान जी को गदा प्रिय है ऐसे में आप मंदिर में इसे लाकर रख सकते हैं। इससे हनुमान जी प्रसन्न होकर आपके ऊपर कृपा कर सकते हैं।

Hanuman Janmotsav 2024 date know favourite thing of hanuman ji
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
वानर की प्रतिमा

हनुमान जन्मोत्सव पर आप अपने घर के लिए वानर की प्रतिमा भी ला सकते हैं। इस बात से सभी परिचित हैं कि, वानर सेना ने भगवान राम को लंका विजय करने में मदद की थी। ऐसे में वानर की प्रतिमा लाना कल्याणकारी प्रभाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2024 date know favourite thing of hanuman ji
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
तांबे का छोटा सा फरसा

इस दौरान आप तांबे को छोटा फरसा भी घर ला सकते हैं। कहीं कहीं फरसे की पूजा भी की जाती है। इसकी आकृति त्रिशूल जैसी होती है। फरसा को घर लाने से वास्तु दोष दूर होता है।

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav 2024 date know favourite thing of hanuman ji
Hanuman Janmotsav 2024 - फोटो : istock
भूल से भी न करें ये काम

हनुमान जन्मोत्सव के शुभ दिन पर भूलकर भी काले-सफेद वस्त्र न पहनें। इस दौरान यदि उपवास कर रहें हैं, तो नमक का सेवन न करें। हनुमान जन्मोत्सव पर महिलाएं भूलकर भी चोला और सिंदूर न चढ़ाएं। आप हनुमान जी को फूल माला अर्पित कर सकती हैं।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed