फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर करें ये उपाय, मिलेगी तरक्की और सफलता

Wed, 09 Jul 2025 01:11 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 09 Jul 2025 01:11 PM IST
सार

गुरु पूर्णिमा पर कुछ खास उपाय करने से जीवन में समृद्धि, सफलता और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
Guru purnima remedies for success money and prosperity guru purnima 2025 upay in hindi
गुरु पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय - फोटो : adobe stock

Guru Purnima Remedies In Hindi: आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को सनातन परंपरा में अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इसी तिथि को महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, जो वेदों के रचयिता हैं। इसी कारण से यह दिन आषाढ़ी पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा। यह विशेष दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, आभार और समर्पण प्रकट करने का होता है। गुरु पूर्णिमा पर कुछ खास उपाय करने से जीवन में समृद्धि, सफलता और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से।



12 Jyotirlinga: सावन में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से मिलता है पुण्य, जानें महत्व और इनसे जुड़ी कथाएं
Hariyali Teej 2025: विवाह में हो रही है देरी, तो कुंवारी कन्याएं करें हरियाली तीज के दिन ये खास उपाय

Guru purnima remedies for success money and prosperity guru purnima 2025 upay in hindi
सफलता के लिए उपाय - फोटो : freepik

सफलता के लिए उपाय
अगर आपके प्रयासों के बावजूद भी नौकरी या व्यवसाय में तरक्की नहीं मिल रही है, तो गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान को पीली मिठाई चढ़ाएं और बाद में इसे प्रसाद रूप में वितरित करें। इससे रुके हुए कार्यों में गति आने लगती है।

Guru purnima remedies for success money and prosperity guru purnima 2025 upay in hindi
आर्थिक उन्नति के लिए उपाय - फोटो : freepik

आर्थिक उन्नति के लिए उपाय
इस दिन पीले वस्त्र, अनाज, मिठाई आदि का दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। विशेष रूप से जरूरतमंदों को दान देने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

Kuldevi Devta: इस तरह पता करें आपके कुल के देवी-देवता कौन हैं? जानें उनके पूजन का महत्व
Gayatri Mantra: गायत्री मंत्र के जाप से मिलते हैं ये लाभ, दूर होती हैं सभी मानसिक और शारीरिक समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru purnima remedies for success money and prosperity guru purnima 2025 upay in hindi
वैवाहिक जीवन में सुधार के लिए उपाय - फोटो : Adobe Stock

वैवाहिक जीवन में सुधार के लिए उपाय
गृहस्थ जीवन में शांति के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु यंत्र की स्थापना करें और विधिपूर्वक पूजन करें। यह उपाय वैवाहिक जीवन की परेशानियों को कम करने में सहायक होता है।

Kawad Yatra 2025: पहली बार करने जा रहे हैं कांवड़ यात्रा? जान लें जरूरी नियम और सामग्री
Kawad Yatra 2025: क्या है कांवड़ यात्रा का इतिहास? जानें कैसे हुई शुरुआत और क्या है महत्व

विज्ञापन
Guru purnima remedies for success money and prosperity guru purnima 2025 upay in hindi
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय - फोटो : adobe stock
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए उपाय
यदि आपकी जन्मकुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो, तो जीवन में लगातार संघर्ष बना रहता है। ऐसे में आप इस दिन हल्दी, पीली दाल, बेसन के लड्डू, केले, चने की दाल, केसर, या पीतल के पात्र जैसे पीले रंग से संबंधित वस्तुएं दान कर सकते हैं। इससे गुरु ग्रह मजबूत होकर आपके जीवन में शुभ फल देने लगता है।
 

Shivling Puja Niyam: घर में रखना चाहते हैं शिवलिंग, तो पहले जान लें ये जरूरी नियम




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed