फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima 2023: आज गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

Mon, 03 Jul 2023 10:15 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 03 Jul 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima 2023 Daan According To Zodiac Signs Know Benefits In Hindi
आज गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : अमर उजाला

Guru Purnima 2023: आज यानी 03 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। यह त्योहार आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इसे आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म में गुरु को विशेष महत्व दिया जाता है। गुरु ही जीवन में सही राह पर चलना सिखाते हैं। यही वजह है कि गुरु को भगवान से भी ऊपर माना जाता है। कहा जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही महाभारत के रचयिता महर्षि वेदव्यास जन्म हुआ था। वेदव्यास जी ने ही मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। ऐसे में इस दिन गुरुओं की विशेष तौर पर पूजा करके उनका आशीर्वाद लिया जाता है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति पूर्ति होती है। चलिए जानते हैं गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए... 



Guru Purnima 2023: अगर कुंडली में है गुरु दोष तो आज गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय, दूर होंगी सभी परेशानिय 

Guru Purnima 2023 Daan According To Zodiac Signs Know Benefits In Hindi
आज गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock

मेष राशि
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेष राशि के जातकों को गुड़ और लाल रंग के कपड़े जरूरतमंदों को दान करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। '

वृष राशि
वृषभ राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान करना चाहिए। साथ ही इस दिन वृषभ राशि के लोग अपने पूजा घर में घी की अखंड ज्योति जलाएं। 

Guru Purnima 2023 Daan According To Zodiac Signs Know Benefits In Hindi
आज गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग गुरु पूर्णिमा के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और हरी मुंग का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। 

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करना चाहिए। इससे तनाव से मुक्ति मिलती है।

Ashadha Purnima 2023: आज आषाढ़ पूर्णिमा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2023 Daan According To Zodiac Signs Know Benefits In Hindi
आज गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान करना चाहिए। इससे मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है। 

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा वाले दिन किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन करार अपने सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा देनी चाहिए।

विज्ञापन
Guru Purnima 2023 Daan According To Zodiac Signs Know Benefits In Hindi
आज गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा वाले दिन बंदरों को चने और गुड़ खिलाने चाहिए। साथ ही गरीब छात्रों को किताबें व पढ़ने लिखने की चीजें दान करनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed