फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर जरूर लाएं घर पर ये शुभ चीजें, होगा आपके घर मां लक्ष्मी का वास

Mon, 26 May 2025 01:26 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 26 May 2025 01:26 PM IST
सार

Ganga Dussehra 2025: हिंदू धर्म में गंगा दशहरे का विशेष महत्व होता है। हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन पवित्र चीजों को घर पर लाने की मान्यता है। ऐसी मान्यता है कि घर पर शुभ चीजों को लाने पर मां लक्ष्मी की विशेष रूप से कृपा मिलती है। 

विज्ञापन
ganga dussehra date shubh tithi 2025 know importance to buy auspicious items on ganga dussehra goddess lakshmi
गंगा दशहरा 2025 - फोटो : अमर उजाला

Ganga Dussehra 2025: हिंदू धर्म में गंगा नदी को सबसे पवित्र नदी माना गया है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ, त्योहार और मांगलिक कार्यों में गंगाजल के इस्तेमाल को शुभ माना जाता है।  सालभर में कई तिथियों पर गंगा से जुड़े व्रत-त्योहार आते हैं। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरे के रूप में देशभर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से मां गंगा की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान और पूजन करने से व्यक्ति  के द्वारा किए गए जाने-अनजाने में की गई गलतियों के लिए पश्चाताप करने से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल दशमी और हस्त नक्षत्र में देवी गंगा शिवजी की जटाओं से निकलकर धरती पर आई थीं। इस कारण से हर एक साल इस दिन को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा 05 जून को है। 

ganga dussehra date shubh tithi 2025 know importance to buy auspicious items on ganga dussehra goddess lakshmi
गंगा दशहरा
गंगा दशहरा शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त 2025
हिंदू धर्म में गंगा स्नान और पूजन का विशेष महत्व होता है। विशेष रूप से गंगा दशहरे पर स्नान, दान और पूजन करने से पापों से मुक्ति मिलती है। पंचांग की गणना के अनुसार इस साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 04 जून को रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगी और इसकी समापन की तिथि 6 जून को रात करीब 2 बजकर 14 मिनट पर होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार इस वर्ष गंगा दशहरा का त्योहार 5 जून 2025 को मनाया जाएगा। 

Ganga Dussehra 2025 Date: गंगा दशहरा कब? इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान और दान,मिलेगा पितरों का आशीर्वाद
ganga dussehra date shubh tithi 2025 know importance to buy auspicious items on ganga dussehra goddess lakshmi
गंगा दशहरा 2025 - फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा पर जरूर लाएं ये चीजें
पुराणों के अनुसार गंगा दशहरे के दिन व्यक्ति को किसी भी पवित्र नदी पर जाकर स्नान, ध्यान तथा दान करना चाहिए, इससे वह अपने सभी पापों से मुक्ति पाता है। इससे अलावा गंगा दशहरा पर कुछ पवित्र चीजों को घर पर लाने की मान्यता है। इससे जीवन में सुख-शांति और संपन्नता आती है। 

Shani Jayanti 2025: मेष सहित इन दो राशि वालों पर शनि की साढे़साती, प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय
विज्ञापन
विज्ञापन
ganga dussehra date shubh tithi 2025 know importance to buy auspicious items on ganga dussehra goddess lakshmi
गंगा दशहरा 2025 - फोटो : अमर उजाला
- हिंदू धर्म में गंगा नदी को बहुत ही पवित्र माना जाता है। ऐसे में गंगा दशहरा के दिन जब भी आप गंगा स्नान के लिए किसी पवित्र नदी में स्नान करने जाएं तो वहां से गंगाजल घर पर जरूर लाना चाहिए। घर पर गंगाजल रखना और इसका छिड़काव करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसको घर में रखने से घर में सुख-संपदा और खुशहाली आती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 

- गंगा दशहरा पर पवित्र गंगा स्नान करने से जहां मां गंगा का आशीर्वाद मिलता है वहीं इस दिन मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा मिलती है। ऐसे में गंगा दशहरे के दिन घर पर पीली कौड़ी को लाना शुभ होता है। पीली कौड़ी को घर पर लाकर पूजा करें और फिर इसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य में वृद्धि होती है। 
 
विज्ञापन
ganga dussehra date shubh tithi 2025 know importance to buy auspicious items on ganga dussehra goddess lakshmi
गंगा दशहरा - फोटो : adobe stock
- गंगा दशहरा पर नए कपड़े खरीदने की परंपरा है। ऐसी मान्यता है कि जो भी गंगा दशहरा पर नए वस्त्र खरीदता है उसके जीवन में चल रही तमाम तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलती है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। 

- गंगा दशहरा पर गंगा पूजन और स्नान के बाद कोई भी पवित्र सफेद वस्तु को जरूर खरीदनी चाहिए और इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed