फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर अपनी राशि के अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Wed, 04 Jun 2025 03:02 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 04 Jun 2025 03:02 PM IST
सार

Ganga Dussehra 2025: इस बार 5 जून 2025 को  गंगा दशहरा है। इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस तिथि पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। 

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 shubh yog and mantra according to your zodiac sign
Ganga Dussehra - फोटो : adobe

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इस बार 5 जून 2025 को  गंगा दशहरा है। इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस तिथि पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर पवित्र नदियों में स्नान करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है। यही नहीं रिद्धि-सिद्धि, यश-सम्मान की प्राप्ति भी होती हैं।



इस वर्ष गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र बन रहा है जिसपर सिद्ध का संयोग रहेगा। यह योग सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक बना रहेगा। ऐसे में गंगा स्नान के साथ-साथ कुछ खास मंत्रों का जप करने से साधक के दुखों का अंत भी होता है। इसके अलावा व्यक्ति को मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। इस दौरान आप अपनी राशि के अनुसार भी गंगा मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

Ganga Dussehra 2025 shubh yog and mantra according to your zodiac sign
Ganga Dussehra 2025 - फोटो : adobe stock

राशि अनुसार मंत्र जप 

  • मेष राशि के लोग ' ॐ नगपुत्रिकायै नमः और ॐ महाकाल नमः' मंत्र का जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक ' ॐ भाग्यदायिन्यै नमः और ॐ रुद्रनाथ नमः' मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि वाले ' ॐ गंगायै नमः और ॐ नटराज नमः' मंत्र का जप करें।
Ganga Dussehra 2025 shubh yog and mantra according to your zodiac sign
Ganga Dussehra 2025 - फोटो : adobe stock
  • कर्क राशि के जातक गंगा दशहरा पर ' ॐ भागीरत्यै नमः और ॐ चंद्रमोली नमः' मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन ' ॐ शुभ्राङ्गायै नमः और ॐ चंद्रधारी नमः' मंत्र का जप करें।
  • कन्या राशि के लोग ' ॐ त्रिवेण्यै नमः और ॐ भोलेनाथ नमः' मंत्र का जप करें।
  • तुला राशि के जातक ' ॐ भूदायै नमः और ॐ ज्योतिलिंग नमः' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 shubh yog and mantra according to your zodiac sign
Ganga Dussehra 2025
  • वृश्चिक राशि के जातक गंगा दशहरा पर 'ॐ जलरूपायै नमः और ॐ उमापति नमः' मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन 'ॐ शाङ्कर्यै नमः और ॐ गोरापति नमः' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 shubh yog and mantra according to your zodiac sign
Ganga Dussehra 2025
  • मकर राशि के लोग 'ॐ अनन्तायै नमः और ॐ ओंकारेश्वर नमः' मंत्र का जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन 'ॐ भीष्ममात्रे नमः और ॐ त्रिनेत्रधारी नमः' मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के जातक गंगा दशहरा के दिन पूजा के दौरान ' ॐ शुभायै नमः और ॐ लंकेश्वर नमः' मंत्र का जप करें।

Ganga Dussehra 2025: 5 जून को गंगा दशहरा, इस दिन पढ़ें ये दिव्य स्तोत्र, होंगे सारे कष्ट दूर



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed