Ganga Dussehra 2023: इस साल 30 मई 2023 को गंगा दशहरा है। हर साल ये पर्व ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से मनुष्य अपने पापों से मुक्त हो जाता है। साथ ही गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस बार के गंगा दशहरा को बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस बार कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में इस दिन स्नान और दान से जातक को कई शुभ फल प्राप्त होंगे। तो चलिए जानते हैं गंगा दशहरा बनने वाले शुभ योग और स्नान-दान के मुहूर्त के बारे में...
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा के दिन बन रहे कई शुभ योग, इस मुहूर्त में करें स्नान और दान
गंगा दशहरा पर बन रहे कई शुभ संयोग
30 मई को गंगा दशहरा वाले दिन रवि और सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा इसी दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के गोचर से इस दिन धन योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जानकारों के अनुसार इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति में गंगा दशहरा की पूजा और स्नान-दान का कई गुना फल देंगी।
गंगा दशहरा 2023 मुहूर्त
- ज्येष्ठ दशमी तिथि शुरू- 29 मई 2023, सुबह 11 बजकर 49 मिनट से
- ज्येष्ठ दशमी तिथि समाप्त - 30 मई 2023, दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर
Ganga Dussehra 2023: इस साल कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि और गंगा स्नान का महत्व
गंगा दशहरा 2023 शुभ योग
- चर (सामान्य) - सुबह 08 बजकर 51 मिनट से सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक
- लाभ (उन्नति) - सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक
- अमृत (सर्वोत्तम) - दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से दोपहर 02 बजकर 02 मिनट तक
रवि योग - पूरे दिन
सिद्धि योग - 29 मई 2023, रात 09 बजकर 01 मिनट से 30 मई 2023, रात 08 बजकर 55 मिनट तक
धन योग - पंचांग के अनुसार इसी दिन शुक्र ग्रह के कर्क राशि में गोचर से धन योग बनेगा। जैसा कि धन योग अपने नाम स्वरूप धन लाभ भी प्रदान करता है। इसलिए इस बार गंगा दशहरा को बेहद खास माना जा रहा है।