फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra 2022: गंगा दशहरा पर बन रहा है विशेष योग, जानें इसका महत्व और महिमा

Thu, 09 Jun 2022 10:10 AM IST
श्वेता सिंह पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 09 Jun 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2022 Know the significance and importance of Ganga Dussehra
गंगा दशहरा की महिमा - फोटो : Google

Ganga Dussehra 2022: सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा जी के कमंडल से राजा भागीरथ की तपस्या के द्वारा देवी गंगा को धरती पर अवतार दिवस को गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी पर अवतार से पहले गंगा नदी स्वर्ग का हिस्सा थीं। गंगा दशहरा के दिन भक्त देवी गंगा की पूजा करते हैं और गंगा में डुबकी लगाते हैं, और दान-पुण्य, उपवास, भजन और गंगा आरती का आयोजन करते हैं। मान्यता है इस दिन मां गंगा की पूजा करने से भगवान विष्णु की अनंत कृपा प्राप्त होगी। हिन्दू धर्म में तो गंगा को देवी मां का दर्जा दिया गया है। यह माना जाता है कि जब मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई तो वह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी, तभी से इस तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 09 जून को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा |

Ganga Dussehra 2022 Know the significance and importance of Ganga Dussehra
गंगा दशहरा की महिमा

मां गंगा की साधना
ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान समय में भौतिक जीवन जी रहे मनुष्य से जाने अनजाने जो पापकर्म हो जाते हैं उनकी मुक्ति के लिए मां गंगा की साधना करनी चाहिए कहने का तात्पर्य है जिस किसी ने भी पापकर्म किए हैं और जिसे अपने किए का पश्चाताप है और इससे मुक्ति पाना चाहता है तो उसे सच्चे मन से मां गंगा की पूजा अवश्य करनी चाहिए। 

Ganga Dussehra 2022 Know the significance and importance of Ganga Dussehra
गंगा दशहरा की महिमा

गंगा दशहरा पर शुभ योग 
मां गंगा मनुष्य मात्र के कल्याण के लिए धरती पर आई धरती पर इनका अवतरण ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ अतः  यह तिथि उनके नाम पर गंगा दशहरा के नाम से प्रसिद्ध हुई  इस बार इस तिथि को गुरूवार और हस्त नक्षत्र है इसलिए यह तिथि सब पापों का हरण करने वाली होगी, ज्येष्ठ शुक्ल दशमी संवत्सर का मुख कही जाती है।  इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है इस तिथी को गंगा स्नान एवं श्री गंगा जी के पूजन से 10 प्रकार के पापों का नाश होता है जिनमे से 3 कायिक 4 वाचिक  तथा 3 मानसिक होते हैं। इस वर्ष गंगा दशहरा 9 जून 2022 को मनाया जाएगा।  इस दिन रवि योग भी बन रहा है इस दिन ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष दशमी तिथि हस्त नक्षत्र व्यतिपात योग गर करण तथा कन्या का चंद्रमा विराजमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2022 Know the significance and importance of Ganga Dussehra
गंगा दशहरा की महिमा - फोटो : mirzapur

10 संख्या का महत्व 
 इस दिन गंगा जी में अथवा समीप किसी पवित्र नदी या सरोवर के जल में स्नान कर गंगा जी का ध्यान करें पूजा में यथाशक्ति 10 प्रकार के पुष्प 10 दीपक 10 प्रकार के नैवेध 10 तांबूल एवं 10 फल होने चाहिए। दक्षिणा भी 10 ब्राह्मणों को देनी चाहिए । 10 प्रकार के पापों की निवृत्ति के लिए सभी वस्तुएं 10 की संख्या में निवेदित की जाती है।  

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2022 Know the significance and importance of Ganga Dussehra
गंगा दशहरा की महिमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दान की महत्ता 
इस दिन सत्तू का दान और मां गंगा का पूजन का विशेष महत्व है। गंगा दशहरा पर राष्ट्र कल्याण के लिए विशेष यज्ञ करना चाहिए, मंत्रों का जाप करना चाहिए और साधना उपासना करनी चाहिए।  इस दिन पूजा-पाठ जप तप साधना उपासना गंगा स्नान का विशेष महत्व है। मां गंगा की विशेष महिमा है। पूजा पाठ में गंगा जल के बिना कुछ भी नहीं होता इसलिए मां गंगा का हमेशा आशीर्वाद लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed