गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया
Ganesh Mantra: गौरी पुत्र गणेश को प्रथम पूजनीय देवता माना जाता है। इसलिए किसी भी शुभ मांगलिक कार्य की शुरुआत से पहले उन्हें पूजा जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के पूरे होते हैं। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, क्योंकि वह सभी दुखों और कष्टों को हर लेते हैं। उनकी पूजा के लिए भाद्रपद माह को सबसे शुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। हर साल इस तिथि को गणेश जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
इस बार 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जो इस दिन की महत्ता को अधिक बढ़ा रहे हैं। इस योग में गणेश जी के इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए इन मंत्रों के बारे में जानते हैं।