फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi Durva Upay: गणेश जी को अर्पित की गई दूर्वा से करें ये चमत्कारी उपाय , होगा धन लाभ

Fri, 06 Sep 2024 04:46 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 06 Sep 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Durva Upay Remedies For wealth and prosperity with durva graas offered to Ganpati ji
ganesh chatruthi upay - फोटो : amar ujala

Ganesh Chaturthi Durva Upay: गणेश चतुर्थी का पर्व शनिवार, 7 सितंबर 2024 को देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। गणेश पूजा में दूर्वा का विशेष महत्व है क्योंकि यह बप्पा को प्रिय है। गणपति पूजा में शुद्ध और पवित्र स्थान से चुनी हुई दूर्वा ही चढ़ानी चाहिए। दूर्वा से जुड़े कई उपाय हैं जो आपको गणेश पूजा के दौरान आजमाने चाहिए क्योंकि इसके जीवन में कई फायदे हैं।


आर्थिक संकट को दूर करने और जीवन में खुशहाली लाने के लिए गणेश पूजा के दौरान दूर्वा अवश्य चढ़ानी चाहिए। दूर्वा चढ़ाते समय भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करना भी जरूरी है। इसी क्रम में आइए जानते हैं दूर्वा के वो उपाय साझा करें जो धन वृद्धि और तरक्की के लिए लाभकारी माने जाते हैं। आइये पढ़ते हैं दूर्वा के विशेष उपाय।

Ganesh Chaturthi Vrat Niyam: अगर रख रहे हैं गणेश चतुर्थी का व्रत, इन नियमों की भूलकर भी न करें अनदेखी

Ganesh Chaturthi Durva Upay Remedies For wealth and prosperity with durva graas offered to Ganpati ji
ganesh chatruthi upay - फोटो : संवाद

धन लाभ के लिए दूर्वा का उपाय
गणेश चतुर्थी के दिन 21 दूर्वा को मिलाकर एक लाल धागे या फिर कलावे से बांधे। इसके बाद इसे गणेश जी की प्रतिमा के पास रख दें। गणेश उत्सव के सभी 10 दिन पूजा के वक्त इस बंधी हुई दूर्वा से गणेश की प्रतिमा पर जल अर्पित करें। इस उपाय से जीवन में धन की कमी दूर होने लगेगी। 

Ganesh Chaturthi Durva Upay Remedies For wealth and prosperity with durva graas offered to Ganpati ji
ganesh chatruthi upay - फोटो : istock

कारोबार लाभ के लिए दूर्वा का उपाय
गणेश चतुर्थी के दिन दूर्वा के साथ हल्दी की एक गांठ लें और इसे पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में अनंत चतुर्दशी तक के लिए रख दें। इसके पश्चात किसी पवित्र जल धारा में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से कारोबार में धन की बढ़ोतरी होने लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Durva Upay Remedies For wealth and prosperity with durva graas offered to Ganpati ji
ganesh chatruthi upay - फोटो : अमर उजाला
गृह क्लेश दूर करने के लिए दूर्वा का उपाय
गणेश चतुर्थी के दिन से हर बुधवार को गाय को हरी घास खिलाना शुरू करें। इस उपाय को लगातार 11 बुधवार करने से आपको गृह क्लेश में लाभ देखने को मिलेगा। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा और झगड़े भी काफी कम होने लगेंगे। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed