फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eid Mubarak Wishes in Hindi: इन संदेशों से दीजिए दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को ईद की मुबारकबाद

Sat, 22 Apr 2023 09:45 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 09:45 AM IST
विज्ञापन
Eid Mubarak Wishes 2023 Eid UL Fitr Quotes Images Wallpapers Whatsapp Facebook Status Eid Ka Chand Mubarak
Eid Mubarak 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला

Eid- Ul-Fitr 2023:  इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक ईद का पर्व है। माहे रमजान खत्म होने जा रहा है । सऊदी अरब में ईद का चांद दिख गया है, वहीं भारत में 22 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है। ईद-उल-फितर इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद का त्योहार भाईचारे और शांति संदेश देता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के 30वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का पावन पर्व मनाया जाता है। ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाह में एक साथ नमाज अदा की जाती है। इस मौके पर घरों में खास तरह की सेंवईयां बनाई जाती है और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाती है। ईद के खास मौके पर आप भी अपने परिजन, करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को ईद मुबारक के संदेश भेज सकते हैं।

Eid Mubarak Wishes 2023 Eid UL Fitr Quotes Images Wallpapers Whatsapp Facebook Status Eid Ka Chand Mubarak
Eid Mubarak 2023 Wishes - फोटो : istock

हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फ़ना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
आप सभी को ईद मुबारक ।

Eid Mubarak Wishes 2023 Eid UL Fitr Quotes Images Wallpapers Whatsapp Facebook Status Eid Ka Chand Mubarak
Eid Mubarak 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
आप सभी को ईद मुबारक ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid Mubarak Wishes 2023 Eid UL Fitr Quotes Images Wallpapers Whatsapp Facebook Status Eid Ka Chand Mubarak
Eid Mubarak 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला

आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोजे, उन सब के लिए
अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है।
ईद मुबारक ।

विज्ञापन
Eid Mubarak Wishes 2023 Eid UL Fitr Quotes Images Wallpapers Whatsapp Facebook Status Eid Ka Chand Mubarak
Eid Mubarak 2023 Wishes - फोटो : अमर उजाला

जिन्दगी के हर पल खुशियों से कम न हो,
आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो।
ईद मुबारक ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed