फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणेश विसर्जन के बाद नारियल को लेकर न करें ये गलती, करें ये उपाय और पाएं शुभ फल

Sat, 19 Sep 2026 11:39 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 19 Sep 2026 11:39 PM IST
सार

गणेश विसर्जन के बाद पूजा में इस्तेमाल किए गए नारियल को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि इसका क्या करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस नारियल का कुछ विशेष तरीकों से उपयोग करना शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2026 Avoid This Mistake With the Coconut and Follow These Auspicious Remedies
ganesh visarjan - फोटो : amar ujala

गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश की पूजा में कलश स्थापना और नारियल का विशेष महत्व माना जाता है। उत्सव के समापन पर जब भक्त विधि-विधान से बप्पा को विदाई देते हैं, तो अक्सर यह सवाल उठता है कि पूजा में रखा गया नारियल विसर्जन के बाद क्या किया जाए। इसे सामान्य नारियल समझकर फेंकना उचित नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा में इस्तेमाल किए गए नारियल को कुछ विशेष तरीकों से घर में रखा या उपयोग किया जा सकता है। ज्योतिष में भी नारियल से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें सुख-समृद्धि और आर्थिक खुशहाली से जोड़कर देखा जाता है। आइए जानते हैं गणेश विसर्जन के बाद कलश के नारियल का क्या करना चाहिए और इसे लेकर कौन-सी धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं।


बुध-गुरु की शुभ दृष्टि से खुलेगा तरक्की का रास्ता, इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं कमाई और तरक्की के रास्ते
अक्तूबर में गुरु गोचर से बदलेगी इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति, धन, नौकरी और कारोबार में बनेंगे अच्छे योग
सूर्य का कन्या राशि में गोचर: 17 अक्तूबर तक इन पांच राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा, मिलेगा भाग्य का साथ

Ganpati Visarjan 2026 Avoid This Mistake With the Coconut and Follow These Auspicious Remedies
गणपति विसर्जन - फोटो : Adobe

गणपति विसर्जन के बाद नारियल का क्या करें?
गणपति विसर्जन के बाद पूजा में इस्तेमाल किए गए नारियल को लेकर कुछ धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। इसे कचरे में फेंकने के बजाय श्रद्धा के अनुसार प्रसाद के रूप में इस्तेमाल या उचित तरीके से विसर्जित किया जा सकता है।

  • प्रसाद के रूप में बांटें: अगर नारियल कलश पर रखा गया था या भगवान गणेश को अर्पित किया गया था, तो विसर्जन के बाद इसे फोड़कर प्रसाद के तौर पर परिवार और अन्य लोगों में बांटा जा सकता है।
  • बहते जल में प्रवाहित करें: यदि नारियल खराब हो गया है या खाने योग्य नहीं बचा है, तो धार्मिक मान्यता के अनुसार इसे किसी पवित्र नदी या बहते जल में प्रवाहित किया जा सकता है। इसे इधर-उधर या कूड़े में फेंकने से बचना चाहिए।
  • अंकुर निकल आए तो मिट्टी में लगाएं: यदि नारियल से अंकुर निकल आया है, तो उसे किसी साफ और उपयुक्त स्थान पर मिट्टी में लगाया जा सकता है। इसे शुभ माना जाता है और पौधे के रूप में इसकी देखभाल की जा सकती है।

 

Ganpati Visarjan 2026 Avoid This Mistake With the Coconut and Follow These Auspicious Remedies
नारियल से जुड़े ज्योतिषीय उपाय - फोटो : Adobe Stock

नारियल से जुड़े ज्योतिषीय उपाय

  • मां लक्ष्मी की कृपा के लिए: कलश पर स्थापित नारियल को साफ लाल या पीले कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान पर रखा जा सकता है। कुछ लोग इसे घर के मुख्य द्वार के पास भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं में इसे सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा से जोड़कर देखा जाता है।
  • धन-समृद्धि के लिए: जटायुक्त पानी वाला नारियल लेकर उस पर चमेली के तेल में मिले सिंदूर से स्वस्तिक बनाने की परंपरा बताई गई है। इसके बाद इसे हनुमान मंदिर में अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
  • कर्ज से राहत के लिए: शुक्ल पक्ष के बुधवार को जटायुक्त नारियल को करीब सवा मीटर पीले कपड़े में लपेटें। इसके साथ पीली मिठाई और सवा पाव मूंग की दाल रखकर विष्णु मंदिर में दान करने की मान्यता है।
  • व्यापार में तरक्की के लिए: नारियल को साफ लाल या पीले कपड़े में बांधकर घर या दुकान के मुख्य दरवाजे के अंदर की ओर टांगा जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे नकारात्मकता दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed