फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra 2020: बेहद लोकप्रिय है यहां का दशहरा, खास तरीके से मनाए जाने की है परंपरा

Mon, 19 Oct 2020 07:01 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 19 Oct 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
dussehra 2020 these places in india where dussehra celebrate different ways
दशहरा 2020: अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व - फोटो : सोशल मीडिया

Dussehra 2020: दशहरा पर्व 25 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। हिन्दू आस्था के अनुसार, दशहरा असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में देश के कई हिस्सो में दशहरा का त्योहार अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है। लेकिन कुछ जगहों का दशहरा पर्व काफी लोकप्रिय माना जाता है। यहां का दशहरा देखने के लिए दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से दर्शनार्थी आते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों पर कैसे मनाया जाता है दशहरे का पर्व।

dussehra 2020 these places in india where dussehra celebrate different ways
कुल्लू का दशहरा विश्वप्रसिद्ध है - फोटो : self

कुल्लू का दशहरा 
कुल्लू का दशहरा विश्वप्रसिद्ध है यहां मनाए जाने वाला दशहरा का उत्सव शानदार होता है। यहां पर दशहरे की शुरुआत काफी दिनों पहले से होने लगती है। यहां पर अपने कुलदेवता भगवान जगन्नाथ को पालकी में बैठाकर शहर में यात्रा निकाली जाती हैं। यहां के दशहरे की खास बात ये है कि इसमें रावण का पुतला नहीं जलाया जाता है। 

dussehra 2020 these places in india where dussehra celebrate different ways
मैसूर - फोटो : self

मैसूर का दशहरा
मैसूर में दशहरा मनाने की रिवाज करीब 600 सालों से चला आ रहा है इसकी शुरुआत चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की जाती है। दशहरे के दिन मैसूर शहर की रौनक देखने लायक होती है पूरा शहर रौशनी से जगमगाया रहता है। इस दिन सजे-धजे हाथियो का भव्य जुलूस निकाला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dussehra 2020 these places in india where dussehra celebrate different ways
बस्तर के दशहरे की शुरुआत सावन मास की अमावस्या से हो जाती है। - फोटो : ANI

बस्तर का दशहरा
बस्तर के दशहरे की शुरुआत सावन मास की अमावस्या से हो जाती है। जो पूरे 75 दिन तक चलती है इसमें यहां की कुल देवी दंतेश्वरी की आराधना की जाती है।

विज्ञापन
dussehra 2020 these places in india where dussehra celebrate different ways
दशहरा का पर्व गुजरात का विशेष त्योहार होता है इसमें नवरात्रि के दिनों में डांडिया नृत्य का आयोजन किया जाता है। - फोटो : अमर उजाला
गुजरात का दशहरा 
दशहरा का पर्व गुजरात का विशेष त्योहार होता है इसमें नवरात्रि के दिनों में डांडिया नृत्य का आयोजन किया जाता है। नृत्य के माध्यम से नवरात्रि के दिनों में देवी की आराधना की जाती है। दशहरे वाले दिन नौ दिन तक उपवास रखने के बाद तोड़ा जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed