Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2026 पूजा सामग्री लिस्ट: मां लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए यहां देखें पूरी सामग्री और शुभ मुहूर्त

Sat, 07 Nov 2026 02:08 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 07 Nov 2026 02:08 PM IST
सार

Diwali Puja Samagri 2026: दीपावली पर मां लक्ष्मी की आराधना करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और परिवार पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। पूजा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न करने के लिए पहले से सभी जरूरी चीजों की व्यवस्था कर लेना बेहतर होता है। आइए जानते हैं दिवाली पूजन के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
Diwali Puja Samagri 2026 lakshmi puja shubh muhurat diwali puja samagri list in hindi
दिवाली 2026 पूजा सामग्री लिस्ट - फोटो : AI

Diwali Puja Samagri 2026: दीपावली का पावन पर्व 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल में सूर्यास्त के बाद मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। कई श्रद्धालु इस अवसर पर कुबेर देव समेत अन्य देवी-देवताओं का पूजन भी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और परिवार पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। पूजा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न करने के लिए पहले से सभी जरूरी चीजों की व्यवस्था कर लेना बेहतर होता है। आइए जानते हैं दिवाली पूजन के लिए किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता होगी।



दिवाली 2026: दीपावली पर इन सात जीवों का दिखना देता है धन लाभ का संकेत, घर में बढ़ती है सुख-समृद्धि

Trending Videos
Diwali Puja Samagri 2026 lakshmi puja shubh muhurat diwali puja samagri list in hindi
दिवाली 2026 पूजा सामग्री लिस्ट - फोटो : AI

दिवाली 2026 पूजा सामग्री लिस्ट
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए इन सामग्रियों को अपनी सूची में शामिल कर सकते हैं।

  • मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर। अन्य देवी-देवताओं की पूजा करनी हो तो उनकी प्रतिमा भी रख सकते हैं।
  • रोली, कुमकुम, हल्दी, चंदन और अक्षत।
  • गंगाजल और स्वच्छ जल।
  • मिट्टी या धातु के दीपक, रुई की बाती, घी और तेल।
  • अगरबत्ती, धूपबत्ती, कपूर और माचिस।
  • कमल, गेंदे के फूल, फूलों की माला, दूर्वा और आम के पत्ते।
  • खील, बताशे, मिठाइयां और मौसमी फल जैसे सेब, केला व सिंघाड़ा।
  • पूजा के लिए तांबे या पीतल का कलश।
  • जटा वाला नारियल।
  • पान के पत्ते, सुपारी, लौंग और इलायची।
  • मौली या कलावा।
  • पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, घी, शहद और शक्कर।
  • पूजा की चौकी सजाने के लिए लाल या पीले रंग का कपड़ा।
  • चांदी का सिक्का।
  • आरती की थाली, घंटी और शंख।
Diwali Puja Samagri 2026 lakshmi puja shubh muhurat diwali puja samagri list in hindi
दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है? - फोटो : AI

दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?
दृक पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 08 नवंबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस समय स्थिर लग्न वृषभ काल भी मौजूद रहेगा। जिसमें मां लक्षमी की पूजा करना बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। 

  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 05: 54 से 07:50 बजे
  • प्रदोष काल - शाम 05:31 से 08:09 बजे
  • वृषभ काल - शाम 05:54 से 07:50 बजे
  • निशिता काल- रात 11:39 से 12:31
  • सिंह लग्न - सुबह 12:25 से 02:42

गृहस्थों के लिए दिवाली की रात को प्रदोषकाल और स्थिर लग्न मुहूर्त में महालक्ष्मी पूजन सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। वहीं निशिथ काल मुहूर्त तांत्रिक पूजा और काली पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Puja Samagri 2026 lakshmi puja shubh muhurat diwali puja samagri list in hindi
दिवाली 2026 लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है? - फोटो : AI

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपावली पर निर्धारित मुहूर्त में देवी-देवताओं की आराधना करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। मान्यता है कि दीपों की रोशनी और विधि-विधान से किया गया पूजन नकारात्मकता को दूर करने तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में सहायक होता है। चूंकि दीपावली अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है, इसलिए इस दिन पितरों के निमित्त दीपदान और उनका स्मरण करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता है।

दीपोत्सव 2026: कल दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानिए पूजा-विधि, मंत्र और आरती
अखंड दीपक: दिवाली की रात क्यों जलाया जाता है अखंड दीपक? जानिए इस ज्योति का महत्व और बुझने का संकेत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed