Diwali Puja 2022: दिवाली का पर्व मुख्यतः प्रकाश का पर्व है। इस दिन विशेष रूप से लक्ष्मी और गणेश की पूजा की जाती है। साथ ही उनसे ये कामना की जाती है कि वे हमें सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करें। दिवाली की रात पूरे घर को प्रकाशित किया जाता है। हिंदू धर्म में हर पर्व के साथ कई प्रथाएं जुड़ी होती हैं। दिवाली के पीछे भी कई प्रथाएं और रीति-रिवाज मौजूद हैं। यहां तक माना जाता है कि यदि इन रिति-रिवाजों का पालन न किया जाए तो कुछ बुरा होने की संभावना बनी रहती है। एक मान्यता के अनुसार दिवाली की रात सोना नहीं चाहिए। आइए जानते हैं इस मान्यता के बारे में...
Diwali Puja 2022: दिवाली पर रात में सोना चाहिए या नहीं? जानिए क्या है मान्यता
जागकर बिताएं दिवाली की रात
दिवाली की ही कई प्रथाओं में से एक है कि इस दिन पूरी रात जागकर बितानी चाहिए। आपने अक्सर घर के बड़ों को ऐसा कहते हुए सुना होगा कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं, इसलिए पूरी रात जागना चाहिए। ज्योतिषि मान्यताओं के अनुसार भी माना जाता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी अपने भक्तों के पूजन से प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती हैं। यदि इस समय कोई सोता है तो वह माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से वंचित रह जाता है। यही कारण है कि घर के बड़े दिवाली के दिन, रात भर जागने और लक्ष्मी पूजन की सलाह देते हैं।
पूरी रात जलाए रखें मां लक्ष्मी के आगे दीया
ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात एक दीया माता लक्ष्मी की मूर्ति के पास जलाए रखना चाहिए। पूरी रात जागने के पीछे की एक वजह ये भी है कि दीए की लौ धीमी पड़कर बुझ न जाए।
माता की पसंद की वस्तुओं का लगाएं भोग
मान्यता है कि दिवाली में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक तरीका ये है के लिए घर का हर एक कोना रौशन रखा जाए और माता लक्ष्मी को उनकी पसंद की वस्तुएं अर्पित की जाएं, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हों और आप पर अपनी कृपा बनाएं रखें।
ये भी पढ़ें: Diwali 2022: दिवाली की रात गलती से भी सिरहाने न रखें ये चीजें, वरना नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी
इन बातों का रखें ध्यान
दिवाली की रात में जागते हुए माता लक्ष्मी के भजन करें और उनकी पूजा करें, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे।
इस दिन भूलकर भी घर की कोई भी चीज किसी बाहरी को न दें।
दिवाली की रात में घर में झाड़ू न लगाएं और घर का कूड़ा बाहर न नकालें।
इस दिन आप नई झाडू का पूजन करें और अगले दिन से इसका ही इस्तेमाल करें।