Diwali Puja 2022: हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली का ये त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी धरती पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। कहा जाता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी को जिस भक्त का घर पसंद आता है वो वहीं निवास करती हैं। ऐसे में इस दिन खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। शास्त्रों में ऐसे कई नियम बताए गए हैं, जिन्हें दिवाली के दिन नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ ऐसे भी कार्य हैं जिन्हें करने माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में यदि आप भी चाहते हैं कि इस दिवाली आपके घर में मां लक्ष्मी वास करें तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। चलिए जानते हैं दीपावली पूजा के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं...
Diwali Puja 2022: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, भूल से भी न करें ये गलतियां
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:30 AM IST
सार
Diwali Puja 2022: शास्त्रों में ऐसे कई नियम बताए गए हैं, जिन्हें दिवाली के दिन नहीं करना चाहिए। वहीं कुछ ऐसे भी कार्य हैं जिन्हें करने माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन