फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2021: आज दिवाली की रात जरूर करें इस सिद्ध स्तोत्र का पाठ, चमकेगा भाग्य, धन-धान्य से भर जाएगा आपका घर 

Thu, 04 Nov 2021 07:40 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 04 Nov 2021 07:40 AM IST
विज्ञापन
diwali puja 2021 date read kunjika stotram on diwali to get lot of wealth prosperity and good fortune
दिवाली 2021 - फोटो : SELF

हर साल  की तरह इस बार दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जा रहा है। इस बार दिवाली का पावन पर्व आज 04 नवंबर को मनाया जा रहा है। दिवाली धन-समृद्धि प्रदान करने वाला त्योहार है। इस दिन धन-ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी का आवाहन व पूजन किया जाता है, इसके अलावा दिवाली को कार्य सिद्धि के लिए बहुत ही शुभ रात्रि माना जाता है। मान्यता के अनुसार, यदि दिवाली की रात में कोई अनुष्ठान, मंत्र जाप किया जाए तो वह अवश्य ही सिद्ध होता है और शीघ्र ही फल की प्राप्ति होती है। यही कारण हैं कि तंत्र साधना करने वाले लोग दिवाली की रात्रि को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग दिवाली के दिन बहुत से पूजन अनुष्ठान करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा पाठ भी है जिसे यदि दिवाली पर रात्रि में पूरी निष्ठा के साथ किया जाए तो आप हर विघ्न-बाधा से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। इस पाठ को बेहद चमत्कारिक माना जाता है। यदि इस पाठ को पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ किया जाए तो आपको समस्याओं से तो मुक्ति मिलती ही है आपको धन और सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है। तो चलिए जानते हैं कौन सा है वह पाठ और क्या हैं इसे करने के फायदे। 

diwali puja 2021 date read kunjika stotram on diwali to get lot of wealth prosperity and good fortune
दिवाली 2021

श्री सिद्ध कुंजिका स्तोत्र है परम कल्याणकारी
इसे श्री सिद्धकुंजिका स्त्रोतम के नाम से भी जाना जाता है। यह स्तोत्र अत्यंत चमत्कारिक माना गया है। इसके सभी मंत्र स्वतः सिद्ध हैं, इन्हें अलग से सिद्ध करने की आवश्यकता नहीं होती है। इसका पाठ करने से सप्तशती पाठ करने के समान फल की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति नियमित रूप से सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करता उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा का ये पाठ मनोकामना पूर्ति के लिए अत्यंत उत्तम माना गया है। यदि संकट के समय में इस स्तोत्र का वाचन किया जाए तो सभी कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है। 
 

diwali puja 2021 date read kunjika stotram on diwali to get lot of wealth prosperity and good fortune
दिवाली 2021
ग्रह बाधा से मिलती है मुक्ति
ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति भी प्राप्त करने के लिए भी सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ अति उत्तम माना जाता है। इस पाठ को करने से ग्रहों के कारण आपकी व्यापार, नौकरी आदि में आने वाली समस्याएं दूर होती हैं व आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है। इसी के साथ इस पाठ को करने से जातक को वाणी और मन की शक्ति भी प्राप्त होती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali puja 2021 date read kunjika stotram on diwali to get lot of wealth prosperity and good fortune
दिवाली 2021
होती है मनोकामना पूर्ति
कुंजिका स्तोत्र के पाठ के बारे में मान्यता है कि जो जातक नियमित रुप से इस स्तोत्र का पाठ करता है, उसके ऊपर सदैव मां भगवती की कृपा सदैव रहती है। उसे किसी अन्य प्रकार की पूजा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। मां भगवती उसके सभी कष्टों को दूर कर देती हैं और जातक का कल्याण होता है? इस स्तोत्र का रोजाना पाठ करने से मनोकामना पूर्ति होती है।



 
विज्ञापन
diwali puja 2021 date read kunjika stotram on diwali to get lot of wealth prosperity and good fortune
दिवाली 2021 - फोटो : Instagram

सभी समस्याओं से मिलती है मुक्ति
सिद्ध कुंजिका स्तोत्र के बारे में कहा जाता है कि जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या चाहें वह (धन, नौकरी, व्यापार, स्वास्थय आदि) सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस पाठ को पूरे नियम और निष्ठा के साथ करना चाहिए।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed