Diwali 2025 Laxmi Puja Muhurat: दीपावली का त्योहार हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष दिवाली का पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली है। इस बार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 20 और 21 अक्तूबर दोनों ही दिन है, लेकिन देश के विद्वान ज्योतिषाचार्यों और पंडितों ने साफ किया है दिवाली 20 अक्तूबर, सोमवार को ही मनाई जाएगी। दरअसल, 20 अक्तूबर को अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी जो 21 अक्तूबर को सूर्यास्त से पहले ही खत्म हो जाएगी। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार दीपावली पर लक्ष्मी पूजन हमेशा ही अमावस्या की रात, प्रदोष और निशीथ काल में करने का विधान होता है। इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को शाम 03 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 21 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर होगा। ऐसे में 20 अक्तूबर को ही अमावस्या तिथि और प्रदोष काल रात्रि में रहेगी। लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल और निशीथ काल बहुत ही शुभ माना जाता है।
Diwali 2025 Laxmi Puja Muhurat: दिवाली पर इस मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा, जानें पूजन विधि, सामग्री और मंत्र
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 20 Oct 2025 04:51 PM IST
सार
Diwali 2025 Laxmi Puja Muhurat: शास्त्रों के अनुसार दीपावली पर लक्ष्मी पूजन हमेशा ही अमावस्या की रात, प्रदोष और निशीथ काल में करने का विधान होता है। इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को शाम 03 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 21 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर होगा। ऐसे में 20 अक्तूबर को ही अमावस्या तिथि और प्रदोष काल रात्रि में रहेगी। लक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल और निशीथ काल बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन