Diwali Puja Muhurat 2025 Time: कार्तिक मास में बुद्धि के दाता, विघ्नहर्ता श्रीगणेश और धन-ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दिवाली का दिन बहुत खास माना गया है। इस दिन भगवान राम असुरों का संहार करके अयोध्या लौटे थे, जिनका दीपोत्सव करके स्वागत किया गया था। दिवाली का दिन लक्ष्मी के स्वागत का दिन है। हम चारों ओर प्रकाश फैलाकर सकारात्मकता के साथ महालक्ष्मी से समृद्धि और सम्पन्नता मांगते हैं। शक्ति आराधना यानि काली पूजा के लिए भी यह कार्तिक अमावस्या सर्वोपरि मानी गई है। आइए जानते हैं दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी जी की पूजा और पूजन के लिए क्या रहेगा मुहूर्त का समय।
Diwali Puja Muhurat: दिवाली पर आज कब है लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त और जानें पूजा की सम्पूर्ण विधि
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:52 AM IST
सार
Diwali Puja Muhurat 2025 Time And Puja Vidhi: दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विशेष विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करने से घर में सुख,समृद्धि, धन और वैभव का स्थायी वास होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन करने के लिए शुभ मुहूर्त 20 अक्तूबर को शाम 07 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन