Diwali 2023: दिवाली मां लक्ष्मी की पूजा का त्योहार है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। अयोध्या वासियों ने उनका स्वागत दीपोत्सव के साथ किया था। साथ ही इस दिन को माता लक्ष्मी का प्राकट्य दिवस भी माना जाता है। हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है। इस दिन मां लक्ष्मी का सबके घरों में आगमन होता है। इस कारण लोग अपने घरों को बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाते हैं।
Diwali 2023: दिवाली के दिन सुबह उठते ही करें ये काम, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
तुलसी में करें जल अर्पण
दिवाली के दिन सुबह स्नान करना चहिए। बाद तुलसी के पौधे में जल जरूर चढ़ाएं लेकिन लोटे में थोड़ा जल बचा लें। बाद में बचे हुए जल का पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
गंगाजल का छिड़काव
दिवाली के शुभ अवसर पर सभी लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं। हालांकि, दिवाली की सुबह घर की दोबारा से साफ सफाई करना अच्छा माना जाता है। आप दिवाली वाले दिन सुबह ही घर व रसोई की सभी दिशाओं को साफ रखें। बाद में पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें। इससे घर की शुद्धि होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर निवास करने आती है।
बड़ों का आशीवार्द लें
दिवाली की सुबह सभी को अपने बड़ो का आशीर्वाद लेना चाहिए। याद रखें कि आशीर्वाद पाने के लिए हमेशा आपके मन में बड़ो के लिए पूरी श्रद्धा होनी चाहिए क्योंकि आशीर्वाद को वरदान माना जाता है।
मुख्य द्वार पर बनाए रंगोली
दिवाली के शुभ दिन पर सुबह घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना शुभ होता है। धार्मिक मान्यता है कि यदि मुख्य द्वार को सुबह ही सजा लिया जाए तो मां लक्ष्मी वहां जरूर आती हैं। इसलिए अपने घर को साफ रखें और रंगोली बनाकर मां को घर में पधारने का न्योता दें।