फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Date 2020: कब है दिवाली, जानिए धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज का शुभ मुहूर्त और महत्व

Thu, 29 Oct 2020 12:06 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 29 Oct 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
diwali 2020 deepawali dhanteras narak chaturdashi choti diwali bhai dooj date time and shubh muhurat
दिवाली 2020

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी। दिवाली का पर्व पांच दिनों तक चलता है। पांच दिवसीय दिवाली का पर्व  धनतेरस के दिन से आरंभ और भैयादूज पर खत्म होता है। पांच दिवसीय इस महापर्व में सबसे पहले धनतेरस, दिवाली, नरक चतुर्थी, गोवर्धन पूजा और भैयादूज आता है। इस वर्ष अधिकमास लगने के कारण दिवाली करीब एक महीने की देरी से आ रही है। दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं पांच दिनों तक चलने वाले सभी त्योहारों की तिथि, शुभमुहूर्त और महत्व के बारे में...

diwali 2020 deepawali dhanteras narak chaturdashi choti diwali bhai dooj date time and shubh muhurat
diwali 2020

दिवाली और शुभ मुहूर्त 2020
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 14 नवंबर को दिवाली है। मान्यता है कि अमावस्या तिथि की रात्रि को देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं। प्रदोष काल में लक्ष्मी गणेश पूजन का विशेष महत्व होता है। सायं 5 बजकर 24 मिनट से रात्रि 8 बजकर 06 तक प्रदोष काल मान्य रहेगा। प्रदोष काल से लेकर रात्रि 7 बजकर 5 मिनट तक लाभ की चौघड़िया भी विद्यमान रहेगी। यह भीमहालक्ष्मी और गणेश की पूजा के लिए श्रेष्ठ मुहूर्तों में से एक है। निशिता काल में लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त देर रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 32 मिनट तक है। 34 मिनट की अवधि में आपको लक्ष्मी पूजा संपन्न कर लेनी चाहिए।

diwali 2020 deepawali dhanteras narak chaturdashi choti diwali bhai dooj date time and shubh muhurat
नरक चतुर्दशी 2020
नरक चतुर्दशी और शुभ मुहूर्त 2020
इस बार दिवाली के साथ 14 नवंबर को नरक चतुर्दशी भी मनाई जाएगी।  नरक चतुर्दशी का त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। चतुर्दशी तिथि को छोटी दीपावाली के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करके यम तर्पण एवं शाम के समय दीप दान का बड़ा महत्व है। इस दिन स्नान का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 deepawali dhanteras narak chaturdashi choti diwali bhai dooj date time and shubh muhurat
धनतेरस 2020 - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस और शुभ मुहूर्त 2020
दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि पर भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। इस दिन नई चीजों की शुभ खरीदारी की जाती है। इस वर्ष धनतरेस का शुभ मुहूर्त 6 बजकर 1 मिनट से शुरू होकर 8 बजकर 33 मिनट पर खत्म होगा। 

विज्ञापन
diwali 2020 deepawali dhanteras narak chaturdashi choti diwali bhai dooj date time and shubh muhurat
गोवर्धन पूजा - फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पूजा और शुभ मुहूर्त 2020
दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है इस तिथि पर भगवान कृष्ण ने इंद्रदेव के घंमड का नाश किया था। गोवर्धन पूजा दिवाली के चौथे दिन मनाया जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम के 3 बजकर 50 मिनट से शाम 6 बजकर 14 मिनट तक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed