फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली से पहले घर से तुरंत हटा देनी चाहिए ऐसी 5 अशुभ चीजें, तभी आती हैं महालक्ष्मी

Tue, 06 Nov 2018 05:46 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
diwali 2018 vastu tips these five things remove from house before diwali

कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला दिवाली का त्योहार विशेष रूप से माता लक्ष्मी की आराधना के लिए होता है। इस बार 7 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। दीपावली आने से पहले ही इसकी तैयारी काफी दिनों पहले से होने लगती है। सुख-समृद्धि की कामना लिए प्रत्येक व्यक्ति हर साल दीपावली पर अपने घर की सफाई जरूर करता है, ताकि धन की देवी लक्ष्मी उनके घर में वास करे और उनकी आर्थिक परेशानी दूर हो। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी ऐसे घर में नहीं जाती हैं जहां पर गंदगी और और अशुभ चीजें रहती है।  मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बहुत पसंद होती है। ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के अनुसार दीपावली पर घर में टूटी-फूटी चीजें नहीं होनी चाहिए।

diwali 2018 vastu tips these five things remove from house before diwali
diwali 2018

खराब इलेक्ट्रिक समान
यदि आपके घर में कोई इलेक्ट्रिक समान खराब पड़े हैं तो उसे बनवाकर दोबारा इस्तेमाल में ले या फिर दिवाली से पहले घर से बाहर करना न भूलें। खराब पड़े ये बिजली के समान आपके सेहत और सौभाग्य दोनों के के लिए अशुभ साबित होते हैं।

diwali 2018 vastu tips these five things remove from house before diwali
diwali 2018

टूटे हुए शीशे की चीजें
यदि आपके घर के किसी भी कोने में टूटा हुआ शीशा रखा है या फिर आपकी खिड़की में टूटे हुए शीशे लगे हैं तो उसे तुरंत घर से बाहर करें और उसकी जगह नया शीशा लगवाएं। घर पर टूटा शीशा रखना अशुभ होता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2018 vastu tips these five things remove from house before diwali

छत के हिस्से को रखें साफ-सुथरा
इस दिवाली के पहले घर की छत साफ करें और पहले से पड़े हुए कूड़ा-कबाड़ या प्रयोग में न लाया जाने वाले समान को घर से बाहर कर दें।

विज्ञापन
diwali 2018 vastu tips these five things remove from house before diwali

खंडित मूर्तियां
कभी भूलकर भी किसी देवी-देवता की खंडित मूर्ति या तस्वीर की पूजा नहीं करनी चाहिए। दुर्भाग्य को दूर करने के लिए दिवाली से पहले ऐसी फोटो और मूर्तियों को जरूर किसी पवित्र स्थान में ले जाकर दबा दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed