Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज धनतेरस पर खरीदारी का है शुभ संयोग, सोना-चांदी लेने से पहले जानें अपने शहर का पूजा मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 06 Nov 2026 05:41 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 06 Nov 2026 05:41 AM IST
सार

आज 6 नवंबर को देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सोना-चांदी और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी का विशेष महत्व है। अगर आप भी आज खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और अपने शहर के अनुसार खरीदारी का सही समय।

विज्ञापन
Dhanteras 2026 Check Puja Vidhi, Gold-Silver Buying Time and City-Wise Shubh Muhurat
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त - फोटो : amar ujala

हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व विशेष महत्व रखता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इस दिन को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-वैभव का आगमन होता है। इस अवसर पर लोग सोना-चांदी, बर्तन, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर, झाड़ू, पीली कौड़ी, कमलगट्टा और धनिया जैसी चीजें खरीदते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में धनतेरस की पूजा का शुभ समय और अलग-अलग शहरों में खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त।

Trending Videos
Dhanteras 2026 Check Puja Vidhi, Gold-Silver Buying Time and City-Wise Shubh Muhurat
धनतेरस पूजा मुहूर्त - फोटो : ai

धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

  • धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
  • पूजा की अवधि: 1 घंटा 56 मिनट
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
  • अमृत काल: रात 10:30 बजे से 12:10 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:03 बजे से 5:51 बजे तक
  • प्रदोष काल: शाम 5:33 बजे से रात 8:09 बजे तक
  • वृषभ काल: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
Dhanteras 2026 Check Puja Vidhi, Gold-Silver Buying Time and City-Wise Shubh Muhurat
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय - फोटो : AI

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय
धनतेरस पर सोने और चांदी की खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी से घर में बरकत बनी रहती है। साल 2026 में सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर अगले दिन 7 नवंबर को सुबह 6:37 बजे तक बताया गया है। इस मुहूर्त की कुल अवधि 20 घंटे 7 मिनट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2026 Check Puja Vidhi, Gold-Silver Buying Time and City-Wise Shubh Muhurat
चौघड़िया मुहूर्त - फोटो : ai

धनतेरस पर शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): सुबह 10:30 बजे से 10:43 बजे तक
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ): दोपहर 12:05 बजे से 1:27 बजे तक
  • अपराह्न मुहूर्त (चर): शाम 4:11 बजे से 5:33 बजे तक
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात 8:49 बजे से 10:27 बजे तक
  • रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): रात 12:05 बजे से सुबह 4:59 बजे तक (7 नवंबर)
विज्ञापन
Dhanteras 2026 Check Puja Vidhi, Gold-Silver Buying Time and City-Wise Shubh Muhurat
धनतेरस पूजा मुहूर्त - फोटो : amar ujala

प्रमुख शहरों में धनतेरस पूजा मुहूर्त (6 नवंबर 2026)
गुरुग्राम: सायं 6:02- सायं 7:57 तक
नोएडा: सायं 6:02- सायं 7:57 तक
गाजियाबाद: सायं 6:02- सायं 7:57 तक
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed