फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2021 Shopping Timing: धन-धान्य में वृद्धि के लिए धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी, ये है शुभ मुहूर्त

Tue, 02 Nov 2021 07:40 AM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 02 Nov 2021 07:40 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Shopping Shubh Muhurat Best time to Shopping on Dhanteras buy these things according your zodiac sign to get money
Dhanteras 2021 राशि के अनुसार करें खरीदारी

Dhanteras 2021 Shopping Timing: पंच दिवसीय दीपावली पर्व में आज धनतेरस पहला पर्व है। यह दिन खरीदारी करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों में वर्ष भर तेरह गुणा वृद्धि होती है। इसलिए इस दिन लोग बर्तन, वाहन और सोने चांदी के आभूषण आदि चीजों की जमकर खरीदारी करते हैं। इसी के साथ इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव का पूजन किया जाता है। ज्योतिष कहता है कि यदि धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीदारी की जाए तो लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किसी राशि के जातकों के लिए क्या खरीदना रहेगा शुभ और क्या है खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त।

Dhanteras 2021 Shopping Shubh Muhurat Best time to Shopping on Dhanteras buy these things according your zodiac sign to get money
Dhanteras 2021

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज चांदी और तांबे की वस्तुएं, आदि खरीदना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि 
इस राशि के जातक धनतेरस पर चांदी का सामान, चावल, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, परफ्यूम और दूध से बने खाद्य पदार्थ आदि की खरीदारी कर सकते हैं। 

मिथुन राशि
धनतेरस पर इस राशि के जातकों के लिए, पीतल के पात्र, वाहन, सोना आदि खरीदना उत्तम रहेगा।

 

Dhanteras 2021 Shopping Shubh Muhurat Best time to Shopping on Dhanteras buy these things according your zodiac sign to get money
Dhanteras 2021

कर्क राशि
इस राशि के लोगों के लिए चांदी की बनी कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा। इसके अलावा स्टील के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदी की खरीदारी भी कर सकते हैं।

सिंह राशि
धनतेरस पर इस राशि के जातकों के लिए तांबे या कांसे की वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा।  इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी की जा सकती है।

कन्या राशि
धनतेरस पर कन्या राशि के लोगों के लिए तांबे के गणेश जी, कांसे या हाथी के दैंत से बनी चीजें खरीदना शुभ रहेगा। इसके अलावा रसोई में उपयोग आने वाला कोई सामान खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Shopping Shubh Muhurat Best time to Shopping on Dhanteras buy these things according your zodiac sign to get money
Dhanteras 2021 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर चांदी का बना सामान खरीदना शुभ रहेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सजावट की वस्तुएं खरीद सकते हैं।

वृश्चिक राशि
धनतेरस के पावन पर्व पर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सोने की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु राशि
धनतेरस पर धनु राशि के लोगों के लिए सोने-चांदी की बनी वस्तुएं, अनाज, रत्न आदि चीजें खरीदना शुभ रहेगा।

विज्ञापन
Dhanteras 2021 Shopping Shubh Muhurat Best time to Shopping on Dhanteras buy these things according your zodiac sign to get money
धनतेरस 2021 - फोटो : amar ujala

मकर राशि
इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर वाहन, ब्यूटी प्रोडक्टस और स्टील के बर्तनों की खरीदारी करना सही रहेगा।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए सोने का लक्ष्मी गणेश का सिक्का खरीदना शुभ रहेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन आदी की खरीदारी भी कर सकते हैं।


मीन राशि
धनतेरस पर मीन राशि के जातकों के लिए सोने या चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन आदि चीजों की खरीदारी करना शुभ रहेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed