Dhanteras 2021: आज पंचदिवसीय त्योहार का पहला पर्व धनतेरस मनाया जा रहा है। हर साल दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का पर्व 02 नवंबर 2021 दिन मंगलवार यानी आज है। इस दिन भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी व कुबेर देव का पूजन किया जाता है, लेकिन धनतेरस पर सबसे ज्यादा धूम होती है खरीदारी करने की। यह दिन नई चीजें खरीदकर लाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन जो भी चल-अचल संपत्ति खरीदी जाती है उसमें तेरह गुणा वृद्धि होती है, इसलिए लोग धनतेरस के दिन सोना-चांदी आदि की बनी चीजों की खरीदी करते हैं। लेकिन अगर आप सोने-चांदी की चीजों के अलावा भी कुछ ऐसी चीजों की खरीदारी धनतेरस के दिन कर सकते हैं जिन्हें खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपके घर में धन-धान्य बना रहता है और रूपये-पैसों की कोई कमी नहीं होती है।
Dhanteras 2021: सोने-चांदी की जगह धनतेरस पर घर लाएं ये चीजें, साल भर पैसों से भरा रहेगा आपका घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती चक्र
धन वृद्धि, व्यापार में लाभ आदि के लिए किए जाने वाले उपायों में गोमती चक्र का प्रयोग किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गोमती चक्र मां लक्ष्मी को प्रिय हैं। धनतेरस के दिन आप अपने घर में गोमती चक्र खरीदकर ला लकते हैं। शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गोमती चक्र की भी पूजा करें और बाद में इन्हें धन स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इससे आपका धन स्थान हमेशा रूपये-पैसों से भरा रहता है।
पीतल के बर्तन
धनतेरस के दिन सोने-चांदी के अलावा आप पीतल के बने बर्तन खरीद सकते हैं। इस दिन पीतल धातु खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस के विषय में मिलने वाली पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन से जब धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे तो उनके हाथों में अमृत कलश था। धार्मिक मान्यता है कि यह कलश पीतल की धातु का था, इसलिए पीतल धन्वंतरि देव की धातु मानी गई है।
धनतेरस पर खरीदें साबुत धनिया
धनतेरस के दिन धनिया खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनिया अर्पित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धनतेरस के दिन साबुत धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए और बाद में इसे अपने घर के बगीचे, खेत या फिर गमलें में बो देना चाहिए। माना जाता है कि इससे साल भर आपके घर में किसी प्रकार की कमी नहीं होती है।
धनतेरस के दिन खरीदें झाड़ू
हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाना भी अच्छा माना जाता है। धनतेरस के दिन झाड़ू लाकर उसको प्रणाम करने के बाद घर की बुहारी (झाड़ू लगाना) लगानी चाहिए। इससे घर की सारी नकारात्मकता भी दूर हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि व सकारात्मकता का आगमन होता है।