फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ को लेकर न हों कन्फ्यूज, ज्योतिषियों ने बताई सही डेट, जानें पूजा मुहूर्त और सरगी का समय

Thu, 22 Oct 2026 11:28 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 22 Oct 2026 11:28 AM IST
सार

Karwa Chauth 2026: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं करवा चौथ की सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त, सरगी खाने का समय और चंद्रोदय से जुड़ी जरूरी जानकारी।

विज्ञापन
kab hai Karwa Chauth 2026 date tithi puja muhurat and sargi time
Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पर्व जल्द ही मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस अवसर पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ पर विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन साल 2026 में करवा चौथ की तिथि को लेकर लोगों के बीच लगातार असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस साल करवा चौथ का व्रत किस दिन रखा जाएगा। साथ ही पूजा मुहूर्त, सरगी खाने का समय और चंद्रोदय के बारे में भी जानेंगे।

Trending Videos
kab hai Karwa Chauth 2026 date tithi puja muhurat and sargi time
Karwa Chauth 2026 - फोटो : freepik

कब है करवा चौथ 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 1 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसका समापन 29 अक्तूबर को रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। 
मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, इन राशि के लोगों का पलटेगा समय, करियर में दिखेगा बड़ा बदलाव

kab hai Karwa Chauth 2026 date tithi puja muhurat and sargi time
Karwa Chauth 2026 - फोटो : freepik

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 2026

  • इस साल करवा चौथ का व्रत रखने का समय सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शाम 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
  • करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं करवा माता की पूजा करेंगी।

गणेश जी को मंगलमूर्ति क्यों कहते हैं? आपके शरीर में ही छिपा है इसका उत्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai Karwa Chauth 2026 date tithi puja muhurat and sargi time
Karwa Chauth 2026 - फोटो : Adobe

करवा चौथ 2026 पर सरगी खाने का समय
इस साल करवा चौथ पर सरगी खाने का समय सुबह 3 बजकर 30 मिनट से सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक बताया जा रहा है। इसके बाद महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और शाम को करवा चौथ की पूजा करती हैं।
शुक्रादित्य योग से इन राशि वालों को मिलेगा सुख, नवंबर तक चमकेगा भाग्य और होगा लाभ
करवा चौथ 2026 पर चंद्रोदय का समय

करवा चौथ के दिन चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलने की परंपरा है। पंचांग के अनुसार, 29 अक्तूबर 2026 को करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 17 मिनट बताया जा रहा है। हालांकि, अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ अंतर हो सकता है। 

हर किसी के सामने अपनी अच्छाई दिखाना पड़ सकता है भारी, चाणक्य ने बताई समझदार इंसान की ये खास खूबी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed