फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2021: आज धनतेरस पर खरीदें झाड़ू, जानिए कैसे इसके इस्तेमाल से आएगी सुख समृद्धि

Tue, 02 Nov 2021 08:02 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 02 Nov 2021 08:02 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Importance of Buying Broom on Dhanteras Ko Jhadu Kharidna Chahie Ya Nahin
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का महत्व - फोटो : self

धनतेरस का त्योहार आज पूरे जोर शोर से मनाया जा रहा है। जैसा कि सब जानते हैं कि धनतेरस से दिवाली के महापर्व का आरंभ होता है और आज धनतेरस पर जो भी शुभ मुहूर्त निकलता है उसी में सारी खरीदारी की जाती है। पौराणिक मान्यताओं में धनतेरस के दिन खरीदारी को काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस की दस्तक ही दीपावली के आगमन का सूचक है। अमूमन धनतेरस के दिन सोने और चांदी के बने आभूषण और सिक्के खरीदने की सदियों पुरानी सनातन परंपरा है जो चली आ रही है।  मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन बर्तन,सोना, चांदी और पीतल सहित कई अन्य सामान खरीदने से उसमें तेरह गुना वृद्धि होती है। यही वजह कि धनतेरस पर ज्यादातर घरों में लोग बर्तन, झाड़ू जैसे कई सामानों की खरीदारी करते हैं। इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। भगवान धन्वंतरि धनत्रयोदशी के दिन हाथ में चांदी का पात्र लेकर उत्पन्न हुए थे। इसलिए इस दिन चांदी का बर्तन, चम्मच या चांदी के आभूषण खरीदने का बहुत महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के दिन चांदी खरीदने से सौभाग्य खुलता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। वैसे तो धनतेरस के दिन चांदी की कोई भी वस्तु खरीदने से घर में खुशहाली आती है, लेकिन धनतेरस पर झाड़ू भी खरीदी जाती है और इसका अपना अलग ही महत्व है।

Dhanteras 2021 Importance of Buying Broom on Dhanteras Ko Jhadu Kharidna Chahie Ya Nahin
broom

क्या आप जानते हैं धनतेरस पर झाड़ू क्यों खरीदी जाती है, इसका महत्व क्या है और इस झाड़ू का इस्तेमाल हम दिवाली पर ही क्यों करते हैं।  आइए जानते हैं इन सभी बातों के बारे में-  

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का महत्व 

ऐसी पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिन चीजों की खरीदारी की जाती है वह तेरह गुना और बढ़ जाती है। इस दिन झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन हर घर में एक नई झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए। मत्स्य पुराण के अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। घर में झाड़ू के पैर लग जाए तो इसे भी अशुभ माानते हैं। इसलिए घर में झाड़ू से घर साफ करने के बाद ऐसी जगह रखा जाता है जहां पैर नहीं लगे। क्योंकि झाड़ू का मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।

मान्यताओं के मुताबिक झाड़ू को सुख-शांति बढ़ाने और दुष्ट शक्तियों का सर्वनाश करने वाला भी बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि झाड़ू घर से दरिद्रता हटाती है और इससे दरिद्रता का नाश होता है। धनतेरस पर घर में नई झाड़ू से झाड़ लगाने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है, ऐसा भी माना जाता है। इसलिए इस दिन झाड़ू खरीदने की पुरानी परंपरा  है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से लक्ष्मी माता रुठकर घर से बाहर नहीं जाती हैं और वह घर में स्थिर रहती है। इस दिन लोग झाड़ू खरीदकर अपने घरों में रखते हैं और लक्ष्मी माता का स्वागत करने के लिए पूरी रात जगते हैं। झाड़ू से घर में सकारात्मकता का संचार होता है। यही वजह है कि हर घर में सफाई के तौर पर सबसे पहले झाड़ू लगाया जाता है।

Dhanteras 2021 Importance of Buying Broom on Dhanteras Ko Jhadu Kharidna Chahie Ya Nahin
broom - फोटो : file photo

धनतेरस पर खरीदें तीन झाड़ू

पुराणों के अनुसार, धनतेरस के दिन एक नहीं बल्कि तीन झाड़ू खरीदनी चाहिए। इसके अलावा धनतेरस पर खरीदी गई झाड़ू से दिवाली के दिन मंदिर में साफ-सफाई करना भी शुभ माना जाता है। धनतेरस पर रविवार और मंगलवार को झाड़ू नहीं खरीदने की भी परंपरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Importance of Buying Broom on Dhanteras Ko Jhadu Kharidna Chahie Ya Nahin
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का महत्व - फोटो : self

झाड़ू से जुड़े कुछ नियम 

झाड़ू को हम माता लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं। इसलिए झाड़ू से कुछ नियमों का भी हमें पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो नियम- 

  • झाड़ू को हमेशा ही घर में सबकी नजरों से छिपाकर रखना चाहिए  और रात के समय झाड़ू कोमुख्य द्वार पर रखने से घर से सारी नकारत्मक उर्जा दूर हो जाती है।
  • झाड़ू की कभी भी किचन ,भोजन कक्ष ,या स्टोर रूम  में नहीं रखना चाहिए इससे घर में संसाधनों की कमी आने लगती है। 
  • झाड़ू को कभी  भी खड़ा दिवार के सहारे न रखें बल्कि हमेशा जमीन पर ही रखें। 
  • झाड़ू को गलती से भी पैर से न छुए और यदि गलती से पैर लग भी जाये तो क्षमा मांगनी चाहिए नहीं तो माता लक्ष्मी रूठ जाती है और ये एक तरह का अपशकुन  माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed