Devshayani Ekadashi 2025: हर माह के कृष्ण व शुक्ल पक्ष की ग्याहरवीं तिथि पर एकादशी व्रत किया जाता है। इस दिन सृष्टि के संचाकल श्री विष्णु की उपासना की जाती है, जिसके प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि व मोक्ष मिलता है। इस दौरान सभी एकादशी में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की ग्याहरवीं तिथि को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि इस दिन देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन की गई पूजा, दान व अन्य पुण्य कार्य का फल साधक को अवश्य मिलता है। बड़ी बात यह है कि देवशयनी से चातुर्मास लगता है जब भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान पूरी सृष्टि का संचालन देवों के देव महादेव करते हैं। ऐसे में श्रीहरि को प्रसन्न करने और विशेष कृपा प्राप्ति के लिए यह समय अधिक कल्याणकारी है। इस साल 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी का उपवास किया जाएगा। इस दिन इन उपायों को करने से कर्ज, रोग, तनाव से छुटकारा मिलता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Devshayani Ekadashi 2025: आने वाली है देवशयनी एकादशी, जरूर करें ये पांच आसान उपाय
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:41 PM IST
सार
Devshayani Ekadashi 2025: इस साल 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी का उपवास किया जाएगा। इस दिन इन उपायों को करने से कर्ज, रोग, तनाव से छुटकारा मिलता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन