Choti Diwali 2026 Puja Muhurat: आज 7 नवंबर 2026, शनिवार को देशभर में छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली से एक दिन पहले आने वाले इस त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध कर लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इस खुशी में घरों में दीपक जलाए जाते हैं और भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। छोटी दिवाली के दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान श्रीकृष्ण, मां काली, हनुमान जी और यमराज की पूजा का विधान है। इस दिन यम दीपदान करने की भी विशेष परंपरा है। हालांकि, इस बार छोटी दिवाली पर भद्रा काल को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। आइए जानते हैं आज पूजा-पाठ, दीपदान और लक्ष्मी पूजन के शुभ समय के बारे में।
छोटी दिवाली आज, भद्रा का भी साया, जानें पूजा और दीपदान का शुभ समय
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:38 AM IST
सार
Choti Diwali 2026: छोटी दिवाली आज 7 नवंबर को मनाई जा रही है। इस बार नरक चतुर्दशी पर 12 घंटे से अधिक भद्रा का साया रहेगा। हालांकि, भद्रा का वास पाताल लोक में होने के कारण पूजा-पाठ पर इसका अशुभ प्रभाव नहीं माना जा रहा है। जानें छोटी दिवाली पर पूजा, यम दीपदान और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन