Chhoti Diwali Par Karen Nariyal Ka Upay: आज धनतेरस के साथ ही पूरे देश में दीपावली पर्व की शुरुआत हो गई है। यह पांच दिनों तक चलने वाला उत्सव मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना का प्रतीक है। इस दिन लोग विधि-विधान से पूजा करते हैं ताकि पूरे वर्ष मां लक्ष्मी की कृपा घर पर बनी रहे।
Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली की रात कर लें नारियल का ये एक उपाय, सालभर होगी धन वर्षा
Chhoti Diwali 2025 Upay: मान्यता के अुनसार यदि छोटी दिवारी पर नारियल से संबंधित विशेष विधि अपनाई जाए, तो घर में धन, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है।
नारियल का उपाय
ज्योतिष मान्यता के अनुसार दीपावली से एक दिन पहले यानी छोटी दिवाली की रात में एक अखंड नारियल को घर लेकर आना शुभ माना गया है। फिर दीपावली की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उस नारियल को किसी पास के तालाब या नदी में स्नान करवाएं। यह कार्य गुप्त रूप से करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और घर में धन, सौभाग्य और सुख-समृद्धि का स्थायी वास होता है।
Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली पर किस भगवान की होती है पूजा, जानें दीप दान का शुभ मुहूर्त
आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने का उपाय
दीपावली की संध्या के समय उस पवित्र नारियल को एक स्वच्छ लाल या पीले कपड़े में बांधकर पूजन करें। पूजन के बाद नारियल को तिजोरी या धन रखने के स्थान पर स्थापित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है, धन-संपत्ति में वृद्धि होती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। यह उपाय आर्थिक स्थिरता और व्यवसाय में प्रगति के लिए भी अत्यंत लाभदायक माना गया है।
Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी पर करें ये पांच उपाय, जीवन के सभी संकट होते हैं दूर
दीपावली पूजा में करें नारियल की विशेष आराधना
दीपावली की रात जब आप भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करें, तब वही विशेष नारियल अपने पूजा स्थल पर रखें। पूजा के दौरान उस पर कुमकुम से तिलक करें, फूल चढ़ाएं और माता लक्ष्मी से मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करें। पूजा के बाद नारियल को पूजा स्थल पर 24 घंटे तक रखें और अगले दिन उसे तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें।
Diwali 2025: 21 नहीं 20 अक्तूबर को है दिवाली, पंडित जी से जानें अमावस्या तिथि और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
Narak Chaturdashi 2025: नरक चतुर्दशी कल, जब भगवान कृष्ण ने मिटाया भय और दिया स्वयं की देखभाल का संदेश
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।